नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह भारत के दो दिन के दौरे पर हैं. सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औ बालेंद्र शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. इसके बाद संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोस का नहीं, बल्कि अपनेपन और अटूट विश्वास का रिश्ता है.उन्होंने कहा कि हमारी खुशियां साझी हैं और हमारी चुनौतियां भी. उन्होंने हम एकदूसरे की प्रगति में साथी हैं और मुश्किल समय में एकदूसरे का सहारा भी हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह के साथ संयुक्त बयान में कहा कि भारत और नेपाल के रिश्ते साझा इतिहास, आस्था, संस्कृति और लोगों के आपसी जुड़ाव पर आधारित हैं. उन्होंने कहा कि भगवान राम और माता सीता दोनों देशों की साझा सभ्यता और आस्था के प्रतीक हैं.
पीएम मोदी ने नेपल के लिए विकास पैकेज की घोषणा की
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में नेपाल में आई बाढ़ का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा ‘अगस्त में नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि के लिए हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और आज, नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को नई मजबूती देने के लिए हम 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के Development Cooperation Package की घोषणा करते हैं’.
‘भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था की पहचान’
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध साझा इतिहास, आस्था, संस्कृति और गहरे peopletopeople ties के धागों से बुने हैं. उन्होंने कहा कि भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था की पहचान हैं. उन्होंने कहा कि 2018 में जनकपुर की पावन धरती पर मैंने कहा था नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं, नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं. उन्होंने कहा कि भारत एक सशक्त और समृद्ध नेपाल की विकास यात्रा में हमेशा सहभागी रहा है. इसी भावना से आज हमने अपने संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं.
पीएम मोदी ने की नेपाली प्रधानमंत्री की तारीफ
पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के बाद, भारत की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर आए बालेंद्र शाह का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही . उन्होंने कहा ‘जब उन्होंने दुनिया के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया था, तब हमें उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण की एक झलक मिली थी. और अब, हमारी आमनेसामने की बातचीत के दौरान, मुझे नेपाल के भविष्य और भारतनेपाल संबंधों को मजबूत करने की दिशा में उनका स्पष्ट दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता महसूस हुई’.
पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल की जनता ने उन्हें जो ऐतिहासिक जनादेश दिया है, वह देश की नई पीढ़ी की उम्मीदों और आकांक्षाओं को दर्शाता है. पीएम ने कहा भारत और नेपाल के रिश्ते साझा इतिहास, आस्था, संस्कृति और लोगों के आपसी जुड़ाव से जुड़े हैं. भगवान राम और माता सीता दोनों देशों की साझा सभ्यता और आस्था के प्रतीक हैं. उन्होंने 2018 में जनकपुर यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के तीर्थस्थल नेपाल के बिना अधूरे हैं और हमारी राम की यात्रा भी नेपाल के बिना अधूरी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज सरयूकमला एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत के साथ दोनों देशों के इस पवित्र रिश्ते को नया आयाम दिया जा रहा है.
प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने क्या कहा
वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने अपने संबोधन में कहा ‘मैं भगवान पशुपति नाथ और माता जानकी के आशीर्वाद के साथ यहां हूं. भारत और नेपाल के संबंध हिमालय की तरह मजबूत और महासागर के तरह विस्तृत हैं. संकट के समय भारत हमेशा नेपाल के साथ रहा है ‘. उन्होंने कहा ‘आज अयोध्या और जनकपुर के बीच रेल कनेक्टिविटी का हमने उद्घाटन किया है. मैं भारत के निवेशकों को नेपाल के लिए आमंत्रित करता हूं’.
बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण और भारत में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के रिश्तों की नींव आपसी सम्मान, अटूट विश्वास और सद्भावना पर टिकी है. दोनों देशों के लोगों के बीच गहरा जुड़ाव इस रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के संबंध हिमालय की तरह मजबूत और समुद्र की तरह विशाल हैं. उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं और मुश्किल समय में भारत की ओर से मिलने वाली मदद के लिए भारत सरकार और जनता का आभार व्यक्त किया.



