जम्मूकश्मीर में सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती नेसरकार और जम्मूकश्मीर सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस दौरान फाइनेंशियल अकाउंट्स असिस्टेंट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच की मांग की. साथ ही 28 नवंबर को होने वाली सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा टालने की अपील की है.

महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने जम्मूकश्मीर में युवाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया. महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘हमने देखा है कि जब कोई सरकार राज करती है, तो उनका फोकस यूथ पर रहता है. लेकिन जम्मूकश्मीर में यूथ टारगेट है…. उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठाए.

भर्ती और वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर उठाए सवाल

महबूबा मुफ्ती ने FAA परीक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि SSB ने FAA का एग्जाम कराया, जबकिपुलिस का कहना है कि इस मामले में SSB बोर्ड इससे कोई लेनादेना नहीं है… लेकिन सवाल यह है कि उसी बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर इतने कम समय में कैसे पूरा करा लिया? मुफ्ती ने इसपर सवाल उठाते हुए कहा कि देखिए जम्मूकश्मीर के यूथ के साथ क्या हो रहा है?

उन्होंने आरक्षण और भर्ती के बाद होने वाले वेरिफिकेशन का मुद्दा भी उठाया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपने रिजर्वेशन के इश्यू देखे हैं, ओपन मेरिट वर्ग के उम्मीदवार इस मुद्दे पर पूरी तरह से नाराज हैं. वहीं, दूसरा इश्यू इसका वेरिफिकेशन है, कुछ उम्मीदवारों की भर्ती होने के बावजूद उनका वेरिफिकेशन लंबे समय से पूरा नहीं हुआ है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे एक उम्मीदवार का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि एक आदमी ने मुझे बताया कि उसकी भर्ती 2023 में हुई थी, लेकिन वेरिफिकेशन अभी भी अधूरा है. महबूबा के मुताबिक, उम्मीदवारों और उनके रिश्तेदारों को अलगअलग पुलिस थानों में बुलाया जा रहा है.

CM की चुप्पी पर सवाल, SI परीक्षा रद्द करने की मांग

महबूबा मुफ्ती ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की चुप्पी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने पूछाजब मुख्यमंत्री ने पहले SSB की समीक्षा बैठक की थी, तो अब इस मुद्दे पर वह चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा, ‘आप कह रहे हैं कि यह LG के अधिकार क्षेत्र में आता है. लेकिन जैसा कि आप हाल ही में पायलट ट्रांसफर जैसे मुद्दों पर उपराज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं, तो इस पर मीटिंग क्यों नहीं कर रहे.’

उन्होंने 28 नवंबर को होने वाले सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा स्थगित करने की मांग की. महबूबा का कहना है कि फाइनेंशियल अकाउंट्स असिस्टेंट एग्जाम में में कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए, ताकि उम्मीदवारों को न्याय मिल सके. भर्ती में इस तरह के स्कैम JK के युवाओं को खत्म कर देंगे, क्योंकि चुनाव में एक धांधली ने कब्रिस्तान भर दिया है.