: शादी हो या कोई खास मौका , बनारसी और सिल्क साड़ी का अपना अलग ही रुतबा होता है। इनकी खूबसूरत बुनाई, चमकदार जरी और बारीक कढ़ाई इन्हें खास बनाती है को ड्राई क्लीनिंग के लिए देते हैं। हालांकि, कुछ हल्की गंदी सिल्क साड़ियों को घर पर भी साफ किया जा सकता है, लेकिन आपको यह बात का ध्यान रखना है की उनके केयर लेबल पर इसकी अनुमति हो। आइए जानते हैं साड़ी की सफाई से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स।

सबसे पहले चेक करें साड़ी का फैब्रिक और केयर लेबल

साड़ी धोने से पहले यह देखना जरूरी है कि वह शुद्ध सिल्क की है, बनारसी सिल्क की है या उस पर जरी और भारी कढ़ाई का काम है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर साड़ी के लेबल पर ‘ड्राई क्लीन ओनली’ लिखा है, तो उसे घर पर धोने का जोखिम न लें। पुरानी, महंगी और रंग छोड़ने वाली साड़ियों को प्रोफेशनल ड्राई क्लीनिंग के लिए देना ही बेहतर है।

घर पर ऐसे करें सिल्क साड़ी की सफाई

अगर साड़ी के केयर लेबल पर पानी से सफाई की अनुमति है, तो एक टब में ठंडा पानी लें। इसमें सिल्क के लिए इस्तेमाल होने वाला माइल्ड क्लीनर मिलाएं। अब साड़ी को पानी में डालकर बिना रगड़े हल्के हाथों से साफ करें। इसे ज्यादा देर तक भिगोकर न रखें।

साफ पानी से धीरेधीरे धोने के बाद साड़ी को निचोड़ने या मरोड़ने से बचें। अतिरिक्त पानी निकालने के लिए इसे एक साफ तौलिये के बीच रखकर हल्के हाथों से दबाएं।

जरी और भारी कढ़ाई वाली साड़ी को मशीन में न धोएं

अगर साड़ी पर जरी, सिक्विन, मोती या भारी कढ़ाई का काम है , तो उसे वॉशिंग मशीन में डालने से बचें। मशीन के घूमने और कपड़ों के आपस में रगड़ने से धागे निकल सकते हैं और सजावट खराब हो सकती है। ऐसी साड़ियों की सफाई के लिए प्रोफेशनल ड्राई क्लीनिंग ज्यादा सुरक्षित विकल्प है।

सिल्क साड़ी को सुखाने का सही तरीका

साड़ी को धोने के बाद सीधे तेज धूप में न सुखाएं। इससे उसका रंग और चमक प्रभावित हो सकती है। इसे छांव में किसी साफ जगह पर फैलाकर सुखाएं। गीली साड़ी को हैंगर पर टांगने से भी बचें, क्योंकि उसके वजन से कपड़ा खिंच सकता है।

लंबे समय तक नई जैसी रखनी है साड़ी? अपनाएं ये टिप्स

साड़ी पूरी तरह सूखने के बाद उसे मलमल या साफ सूती कपड़े में लपेटकर रखें। इसे लंबे समय तक प्लास्टिक कवर में बंद न रखें। समयसमय पर साड़ी को बाहर निकालकर हवा लगवाएं। इससे नमी और बदबू से बचाव में मदद मिल सकती है।

ध्यान रखें: हर सिल्क और बनारसी साड़ी को घर पर धोना सुरक्षित नहीं होता। साड़ी की बुनाई, रंग और सजावट के हिसाब से सफाई का तरीका चुनें। थोड़ी सी सावधानी आपकी महंगी साड़ी की खूबसूरती लंबे समय तक बनाए रखने में मदद कर सकती है।

ये भी पढ़े: