Bottled Water Business: एक समय था जब सफर में लोग घर से पानी की बोतल भरकर निकलते थे, लेकिन आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. भारत में बोतलबंद पानी का बाजार अब सिर्फ प्यास बुझाने के लिए पानी बेचने का काम नहीं रहा, बल्कि ये एक बड़ा एफएमसीजी बिजनेस बन गया है. रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और हाईवे से निकलकर इसकी मांग होटल, शादीब्याह, ऑफिस और मोहल्ले की छोटी किराना दुकानों तक पहुंच गई है. इसके अलावा घरों और दफ्तरों में 20 लीटर वाले पानी के जार की बढ़ती खपत और बड़ी कंपनियों के मजबूत सप्लाई नेटवर्क ने पानी बेचने के इस काम को ₹45,000 करोड़ के विशाल कारोबार में बदल दिया है.

इस पूरे सेक्टर की चर्चा देश के सबसे जानेमाने ब्रांड बिसलेरी से जुड़े एक मामले के कारण हो रही है. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है. मामला कंपनी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के एक नमूने से जुड़ा है, जिसमें तय सीमा से ज्यादा रासायनिक तत्व पाए गए थे. हालांकि, बिसलेरी ने इस सैंपल की रिपोर्ट पर ही सवाल खड़े किए हैं. कंपनी का कहना है कि ये 14 महीने पुराना मामला है और उसे अब तक FSSAI की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला है. इस खबर के बाद लोगों के बीच ये जानने की उत्सुकता बढ़ी है कि आखिर भारत में बोतलबंद पानी का कारोबार कितना बड़ा है और इसमें कौनकौन सी कंपनियां आगे हैं.

https://t.co/qOBmfxcYj9

— BisleriZone November 23, 2026

कितना बड़ा है पानी का बाजार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में पैकेज्ड पानी और पानी की बोतल का कुल बाजार करीब ₹45,000 करोड़ के आसपास है . वहीं एक अनुमान के मुताबिक, 2032 तक ये बाजार ₹57,850 करोड़ के पार भी पहुंच सकता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस बड़े बाजार के टॉप 10 ब्रांड्स में हिमालयन , बेली , एक्वाफिना , किनले , किंगफिशर , क्वा , ऑक्सीरिच , रेल नीर , टाटा वॉटर प्लस , प्योर लाइफ और मैकडॉवेल्स नंबर 1 जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं.

बिसलेरी के पास आज भी सबसे बड़ा हिस्सा

देश में बोतलबंद पानी का जिक्र होते ही सबसे पहला नाम बिसलेरी इंटरनेशनल का आता है. सैंपल विवाद के बावजूद ये कंपनी आज भी इस बाजार की सबसे बड़ी खिलाड़ी है और अकेले इसके पास लगभग 32% से 36% हिस्सेदारी है. बिसलेरी एक प्राइवेट यानी अनलिस्टेड कंपनी है, इसलिए भारतीय शेयर बाजार में इसका कोई आधिकारिक मार्केट कैप नहीं है, हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका मूल्यांकन ₹6,000 करोड़ से ₹7,000 करोड़ के आसपास आंका गया है. आम पैकेज्ड पानी की बोतलों के अलावा कंपनी ‘वेदिका’ ब्रांड के नाम से प्रीमियम मिनरल वॉटर भी बेचती है.

एक्वाफिना से टाटाबोरोसिल तक की कमाई

पैकेज्ड पानी के कारोबार में वरुण बेवरेजेज सबसे बड़ा लिस्टेड खिलाड़ी है. पेप्सिको की बॉटलिंग और वितरण साझेदार यह कंपनी एक्वाफिना ब्रांड के तहत पानी बेचती है. मजबूत सप्लाई चेन और कोल्ड ड्रिंक्स के साथ पानी बेचने का मॉडल इसकी ताकत है. कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹1.44 लाख करोड़ है.

दूसरे नंबर पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स है, जिसका मार्केट कैप करीब ₹1.14 लाख करोड़ है. कंपनी हिमालयन मिनरल वॉटर और टाटा कॉपर प्लस जैसे ब्रांड के जरिए प्रीमियम पानी के बाजार में अपनी पकड़ बना रही है.

वहीं, बोरोसिल लिमिटेड पानी बेचने के बजाय रीयूजेबल कांच और स्टील की बोतलों का कारोबार करती है. करीब ₹3,903 करोड़ के मार्केट कैप वाली कंपनी को प्लास्टिक के विकल्प और टिकाऊ बोतलों की बढ़ती मांग से फायदा मिल सकता है.

किनले, बेली और रेल नीर के बीच रिलायंस की एंट्री

शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के अलावा भी कई बड़े ब्रांड बोतलबंद पानी के कारोबार में मजबूत पकड़ रखते हैं. इनमें किनले प्रमुख है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी करीब 15% बताई जाती है. इसे कोकाकोला से जुड़ी कंपनी बेचती है. वहीं, पारले एग्रो का बेली ब्रांड भी करीब 7% हिस्सेदारी के साथ इस बाजार का बड़ा खिलाड़ी है. इसके अलावा रेल नीर भी देश के प्रमुख पैकेज्ड पानी ब्रांड्स में शामिल है. ये कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं हैं.