Rajasthan Accident People 9 Dead: में एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा हाईवे पर शंभूपुरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में ट्रक चालक समेत 8 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि, सभी मृतक खाटूश्यामजी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे थे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
कैसे हुआ यह हादसा?
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, देर रात नाता थाना क्षेत्र के शंभूपुरा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि, हादसे के दौरान गाड़ी में सवार यात्री एक ही परिवार के थे और वो लोग खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद महाराष्ट्र वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कोटाउदयपुर हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से क्रूजर की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि, क्रूजर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई।
ट्रक चालक का बयान
हादसे में घायल ट्रक चालक हारून ने बताया कि, ट्रक में तकनीकी खराबी आने के कारण उसने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया था। वह ट्रक से कुछ दूरी पर खड़े होकर उसकी जांच कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार क्रूजर ट्रक में जा घुसी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरा। उसके सिर और घुटनों में चोट आई है। हादसे में घायल अन्य लोगों को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
#WATCH | Rajasthan | 9 people killed several injured after a vehicle carrying pilgrims rammed into a parked truck near Shambhupura on the KotaUdaipur highway in Kota
Additional District Collector Rajesh Joshi says, “Near Shambhupura, a vehicle carrying 16 people collided with a… pic.twitter.com/ExBAuAWDwE
— ANI November 22, 2026
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में जगदीश , मयूरी पवार , मनीषा पवार , शरद पवार , गणेश पवार , सृजेत और ट्रक चालक हारून समेत कुल 8 लोग घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।
खाटूश्यामजी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहा था परिवार
अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश जोशी ने बताया कि शंभूपुरा के पास आधी रात को 16 लोगों को लेकर जा रही क्रूजर गाड़ी ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। सभी लोग एक ही परिवार के थे और खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद महाराष्ट्र लौट रहे थे।
बता दें कि, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



