FBI Most Wanted Drug Mafia Arrest: में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI की 10 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल कुख्यात ड्रग माफिया फॉस्टो इसिड्रो मेजा फ्लोरेस उर्फ ‘एल चापो इसिड्रो’ को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बेल्ट्रान लेवा आपराधिक गिरोह से जुड़ा रहा है और मेजाफ्लोरेस क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन का प्रमुख बताया जाता है।

हालांकि, उसकी गिरफ्तारी के बाद मैक्सिको के सिनालोआ में हिंसा भड़क उठी। सुरक्षा बलों और कार्टेल के सदस्यों के बीच हुई मुठभेड़ हुई, जिसमें 7 संदिग्ध कार्टेल सदस्य और मैक्सिको के 4 सैनिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
बेसबॉल मैच के दौरान चलाया गया गिरफ्तारी अभियान
रिपोर्ट के मुताबिक, में शुक्रवार की रात एक बेसबॉल मैच के दौरान इसिद्रो को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया गया। कार्रवाई के दौरान हेलिकॉप्टर से भी फायरिंग की गई। लेकिन अचानक हुई गोलीबारी से स्टेडियम में अफरातफरी मच गई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अपनी जान बचाने के लिए दर्शक स्टेडियम से बाहर भागने लगे और खिलाड़ियों को भी मैदान छोड़ना पड़ा।
मेक्सिको के सुरक्षा बलों ने सिनालोआ प्रांत के गुआसावे इलाके में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के सहयोग से चलाए गए एक बड़े सैन्य अभियान में कुख्यात ड्रग माफिया फौस्टो इसिड्रो मेजा फ्लोरेस उर्फ ‘एल चापो इसिड्रो’ को गिरफ्तार कर लिया है। मेक्सिकन रक्षा मंत्रालय द्वारा इस कार्रवाई का पहला… pic.twitter.com/bXrnJ3hkU1
— Bansal News Official November 22, 2026
गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा, 11 की मौत
की गिरफ्तारी के बाद सिनालोआ में हालात बिगड़ गए। सेना और कार्टेल के सदस्यों के बीच हुई गोलीबारी में करीब 11 लोगों की जान चली गई। इनमें 7 संदिग्ध कार्टेल सदस्य और 4 मैक्सिकन सैनिक शामिल हैं।
शुक्रवार रात करीब 7 बजे शुरू हुई हिंसा के दौरान कई गाड़ियों, ट्रकों और दुकानों में आग लगा दी गई। गोलीबारी और आगजनी से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा के लिए किराना दुकानों और आसपास की इमारतों में छिपने को मजबूर हो गए। शनिवार सुबह तक शहर की सड़कों पर जले हुए वाहन दिखाई दे रहे थे।
FBI ने रखा था 50 लाख डॉलर का इनाम
FBI के मुताबिक, फॉस्टो इसिड्रो मेजा फ्लोरेस पर में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी करने का आरोप है। उस पर हेरोइन, मेथामफेटामाइन, कोकीन, फेंटेनाइल और गांजे की बड़ी खेप अमेरिका पहुंचाने, अपने पास रखने और उनकी सप्लाई करने के आरोप हैं।
अमेरिकी जांच एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी में मददगार जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए 50 लाख डॉलर यानी करीब 46 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया था।
मेजा फ्लोरेस के खिलाफ साल 2019 में ड्रग तस्करी और अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले साल 2012 में भी उस पर मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप लगे थे।
कौन है ‘एल चापो इसिड्रो’?
फॉस्टो इसिड्रो मेजा फ्लोरेस को मैक्सिको के कुख्यात ड्रग माफियाओं में गिना जाता है। वह पहले बेल्ट्रान लेवा आपराधिक गिरोह से जुड़ा था। बाद में उसने अपना मेजाफ्लोरेस क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन खड़ा किया और उसका प्रमुख बन गया।
अमेरिकी जांच एजेंसियों के अनुसार, उसका संगठन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा रहा है। इस नेटवर्क के जरिए कोकीन, हेरोइन, मेथामफेटामाइन, फेंटेनाइल और गांजे की तस्करी किए जाने के आरोप हैं।



