नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22 और 23 नवंबर को भारत के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर आएंगे. इस दौरान 23 नवंबर को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी. प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर हो रही यह यात्रा मार्च 2026 में पदभार संभालने के बाद बालेंद्र शाह की पहली भारत यात्रा होगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस दौरे से भारतनेपाल रिश्तों को नई रफ्तार मिलने की संभावना है.

दौरे के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे. वहीं द्विपक्षीय वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह भारतनेपाल संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे. साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदानप्रदान करेंगे. नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने शुक्रवार को दौरे की आधिकारिक जानकारी दी.

बालेंद्र शाह के प्रतिनिधिमंडल में होंगे 34 सदस्य

नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने काठमांडू में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बालेंद्र शाह 22 नवंबर को नेपाल एयरलाइंस की उड़ान से नई दिल्ली पहुंचेंगे. उनके साथ 34 सदस्यीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा. इसमें नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल और प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यान्जनकर शामिल होंगे.

PM मोदी करेंगे आधिकारिक भोज का आयोजन

जानकारी के मुताबिक, 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेंद्र शाह के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद दोनों नेता संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित कर सकते हैं. इसके ठीक बाद पीएम मोदी नेपाली प्रधानमंत्री के लिए दोपहर में आधिकारिक भोज का आयोजन भी करेंगे. बालेंद्र शाह इससे इतर, विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे.

‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत नेपाल का विशेष महत्व

भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों के साथ मजबूत जनसंपर्क की परंपरा रही है. दोनों देशों के बीच व्यापार, विकास साझेदारी, ऊर्जा, जल संसाधन और भौतिक एवं डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार आगे बढ़ा है. इसके अलावा स्टार्टअप, तकनीक, नवाचार और खेल जैसे नए क्षेत्रों में भी साझेदारी बढ़ रही है.

नेपाल के प्रधानमंत्री का यह दौरा दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय संवाद की परंपरा को आगे बढ़ाएगा. भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत नेपाल के साथ संबंधों को विशेष महत्व दिया जाता है. इस यात्रा से दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने तथा आपसी हितों से जुड़े सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है.बालेंद्र शाह 23 नवंबर की शाम काठमांडू लौट जाएंगे.