भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग11 में जगह नहीं मिलने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भेदभाव का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सिराज के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया. इसकी वजह उनका नाम ‘सिराज’ होना भी हो सकता है.

दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, ‘मुझसे तो कहा गया कि उसके अच्छे प्रदर्शन के बाद उसे क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिली तो शायद उसका नाम ‘सिराज’ है इसलिए उसे जगह नहीं मिली… अगर अच्छे प्रदर्शन के बावजूद जगह नहीं मिलती है तो भेदभाव साफ दिखाई देता है.’

#WATCH | दिल्ली | कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने क्रिकेटर मोहम्मद सिराज पर कहा, “मुझसे तो कहा गया कि उसके अच्छे प्रदर्शन के बाद उसे क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिली तो शायद उसका नाम ‘सिराज’ है इसलिए उसे जगह नहीं मिली। अगर अच्छे प्रदर्शन के बावजूद जगह नहीं मिलती है तो भेदभाव साफ दिखाई देता है।”

— ANI_HindiNews November 20, 2026

पहले टेस्ट की प्लेइंग11 से बाहर हैं सिराज

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू हुआ. इस मैच में भारतीय टीम ने मोहम्मद सिराज को प्लेइंग11 में शामिल नहीं किया. उनकी जगह आकाश दीप और अंशुल कंबोज को मौका दिया गया. भारतीय टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी, जिसमें जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज शामिल हैं. हालांकि, सिराज को टेस्ट टीम से बाहर नहीं किया गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए घोषित भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें सिर्फ पहले टेस्ट की अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली.

टीम मैनेजमेंट ने बताई थी चयन की वजह

सिराज को प्लेइंग11 से बाहर रखने के फैसले पर भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि टीम का चयन पांचों दिन को ध्यान में रखकर किया गया है. कोटक के मुताबिक, सिराज के साथ कोई समस्या नहीं है और टीम मैनेजमेंट को लगा कि चुनी गई प्लेइंग11 इस मुकाबले के लिए बेहतर है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी सिराज भारतीय टीम का हिस्सा थे.

पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने भी सिराज को टेस्ट मैच के प्लेइंग11 में जगह नहीं मिलने पर सवाल उठाए थे. इसी बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सिराज के चयन को लेकर भेदभाव का आरोप लगाकर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है.