Summer Raw Mango Recipes: गर्मियां आते ही बाजार में पके आम के साथसाथ कच्चे आम की भी भरमार हो जाती है। इन कच्चे आमों से कई चटपटी, खट्टीमीठी सी रेसिपीज बनाई जाती है, जो हर घर में नानीदादी द्वारा बनाई जाती थी। आज ऐसी ही 4 रेसिपी के बारे में बताएंगे, जो आपको आपके बचपन की याद दिला देगी, ये वे रेसिपी है, जो समय के साथ किचन से ओझल हो गई है।

आम की 4 रेसिपी

  • आम झोल

पश्चिम बंगाल में बनाई जाने वाली आम झोल एक पारंपरिक डिश है, जिसे कई घरों में गर्मियों के दौरान कच्चे आम से बनाया जाता था। यह हल्का खट्टा और प्रेशनेस से भरपूर होता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस डिश को खाने के अंत में परोसा जाता था। इसमें कच्चे आम को मसालों और पानी के साथ पकाया जाता है। गर्म मौसम में इसे शरीर को ठंडक देने वाला भोजन माना जाता था। आज भी कुछ पारंपरिक बंगाली परिवारों में यह रेसिपी बनाई जाती है, लेकिन नई पीढ़ी इसके बारे में कम जानती है।

आम झोल

  • आमटी

महाराष्ट्र की पारंपरिक रसोई में एक अलग स्वाद देता है। कच्चे आम और दाल से बनाई जाने वाली आमटी गर्मी के दिनों में चावल के साथ खाया जाने वाला लोकप्रिय व्यंजन होता था। यह डिश खट्टे और हल्के मीठे स्वाद का बैलेंस है। चावल के साथ इसका स्वाद अविस्मिरणीय है। आधुनिक रेसिपीज के बढ़ते चलन में यह पारंपरिक व्यंजन अब कम ही बनाया जाता है।

आमटी

  • आम की लौंजी

राजस्थान और उत्तर भारत के कई घरों में कच्चे आम के बाजार में आते ही बनाकर रख ली जाती थी। इसे पूरीपराठे के साथ खाया जाता था और गर्मियों में बच्चों के लंच बॉक्स में पराठे के साथ लौंजी को भी पैक किया जाता था। कच्चे आम, गुड़ और खड़े मसालों से तैयार होने वाली लौंजी का स्वाद खट्टा, मीठा और मसालेदार होता है। इसकी सेल्फ लाइफ अच्छी होने के कारण यह यात्रा के दौरान भी पसंद की जाती थी।

आम की लौंजी

  • आम का खट्टा

आम का खट्टा एक हिमाचली डिश है। इसमें कच्चे आम को मसालों और गुड़ के साथ पकाकर गाढ़ा टेस्टी डिश तैयार किया जाता है। हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक धाम यानी भोज, जहां कई प्रकार के व्यंजन परोसे जाते हैं, यह डिश हर भोज में भी परोसी जाती थी।