इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष को लेकर दुनिया के कई देशों की अपनीअपनी राय है. भारत भी इस मामले में अपने राष्ट्रीय हितों और विदेश नीति के बीच संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करता रहा है. इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक बयान चर्चा में है. राहुल गांधी ने इजराइल के साथ भारत के अच्छे रिश्तों और उससे हथियार खरीदने को सही बताया, लेकिन साथ ही गाजा में इजराइली हमलों की कड़ी आलोचना भी की.

राहुल गांधी ने ये भी साफ किया कि भारत जैसे बड़े देश की विदेश नीति किसी दूसरे देश के फायदे के हिसाब से नहीं, बल्कि अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर तय होनी चाहिए. उनका ये बयान ऐसे समय आया है, जब इजराइलफिलिस्तीन संघर्ष को लेकर दुनिया के देश अलगअलग पक्षों में बंटे नजर आते हैं. राहुल ने अपने बयान में अक्टूबर में इजराइल पर हुए हमले और गाजा में इजराइल की कार्रवाई, दोनों की निंदा की.

इजराइल के साथ संबंधों पर की बात

राहुल गांधी ने अमेरिका के इलिनॉय स्थित शिकागो विश्वविद्यालय में ‘द ईरान वॉर एंड इंडियाज रोल इन द वर्ल्ड’ कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया. राहुल गांधी ने इजराइल के साथ भारत के संबंधों को अच्छा बताया. उन्होंने कहा, इजराइल के साथ हमारा रिश्ता है, हमारे अच्छे संबंध हैं. हम इजराइल से हथियार खरीदते हैं और ये अच्छी बात है. लेकिन पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि हम इजराइल से कहीं बड़ा देश हैं, हमारी आबादी 1.5 अरब है.

अक्टूबर में हुए हमले की निंदा की

उन्होंने आगे कहा कि हमारी विदेश नीति इस बात पर आधारित होनी चाहिए कि हमारे लिए क्या अच्छा है, न कि इस बात पर कि किसी दूसरे देश के लिए क्या अच्छा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने इससे ये संदेश दिया कि भारत को अपने राष्ट्रीय हितों को सबसे ऊपर रखना चाहिए. साथ ही राहुल गांधी ने अक्टूबर में इजराइल पर हुए आतंकी हमले पर भी बात की और उसे बेहद भयानक बताया. उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या बिल्कुल गलत है और ऐसी घटना कभी नहीं होनी चाहिए थी.

‘बेगुनाह लोगों को मारना गलत है’

उन्होंने कहा कि अक्टूबर में जो भी हुआ मैं उसकी निंदा करता हूं, मुझे लगता है कि वह बहुत भयानक था. हमले के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि ऐसा कभी नहीं होना चाहिए, बेगुनाह लोगों को मारना बिल्कुल गलत है. लेकिन मैं इजराइल ने गाजा में जो किया है उसकी भी निंदा करता हूं. राहुल गांधी का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.