Medical Principal Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी करते हुए अमेठी, कानपुर देहात, कुशीनगर, बुलंदशहर, बिजनौर समेत कई मेडिकल कॉलेजों में नए प्रिंसिपल की नियुक्ति की है। सरकार का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य मेडिकल शिक्षा और अस्पतालों के प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाना है।

अमेठी मेडिकल कॉलेज की कमान डॉ. रीना शर्मा को

जारी आदेश के अनुसार, डॉ. रीना शर्मा, जो वर्तमान में अयोध्या के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष हैं, उन्हें स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, अमेठी का नया प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है।

कानपुर देहात में डॉ. अम्बरीश कुमार गुप्ता बने प्रधानाचार्य

डॉ. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अम्बरीश कुमार गुप्ता, जो कन्नौज राजकीय मेडिकल कॉलेज में फार्माकोलॉजी विभाग के आचार्य हैं, अब कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

बुलंदशहर और बिजनौर में भी नई नियुक्तियां

सरकार ने डॉ. संगीता अनेजा, जो अब तक पीलीभीत मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल थीं, उन्हें स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बुलंदशहर का नया प्रिंसिपल नियुक्त किया है। वहीं डॉ. ललिता चौधरी, जो मेरठ राजकीय मेडिकल कॉलेज में फिजियोलॉजी विभाग की आचार्य हैं, उन्हें बिजनौर मेडिकल कॉलेज का प्रधानाचार्य बनाया गया है।

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी डॉ. कन्हैया प्रसाद को

डॉ. कन्हैया प्रसाद, जो मेडिसिन विभाग के आचार्य हैं, उन्हें कुशीनगर मेडिकल कॉलेज का नया प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है। विभाग को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

बेहतर मेडिकल शिक्षा और प्रबंधन पर सरकार का जोर

चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुताबिक, इन नियुक्तियों का उद्देश्य मेडिकल कॉलेजों में नेतृत्व को मजबूत करना, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना, शोध कार्यों को बढ़ावा देना और अस्पतालों के प्रशासनिक प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाना है। सरकार का मानना है कि नए नेतृत्व से मेडिकल कॉलेजों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं दोनों की गुणवत्ता बेहतर होगी।

ये भी पढ़ें: