Featured Image

मध्य प्रदेश के भोपाल में बजरंग दल ने एक होटल से हिंदू युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ा है। दावा है कि आरोपी युवक, युवती का मुस्लिम नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाकर होटल में लाया था। कथित रूप से इसी आईडी का इस्तेमाल कर होटल में कमरा बुक किया गया था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वह हिंदू लड़की का आधार कार्ड एडिट करके उसको रुबीना बी बनाकर पहुंचा था। पुलिस अब जांच कर रही है कि युवती के नाम से फर्जी आईडी किसने और कैसे तैयार की।

बचने के लिए दोनों ने खिड़की से लगा दी थी छलांग

उस होटल का वीडियो भी सामने आया है जहां दोनों रुके हुए थे। बजरंग दल के कार्यकर्ता जब होटल पहुंचे तो युवक ने युवती के साथ होटल की खिड़की से छलांग लगा दी। नीचे बने टीन शेड पर कूदने के बाद उन्होंने भागने की कोशिश की। करीब 50 फीट तक आगे जाने के बाद रास्ता खत्म हो गया। आगे गिरने का खतरा देख दोनों वापस लौट आए।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया

इसी दौरान, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर BNS की ससंगत धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। घटना से जुड़े तीन अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं, जिसमें होटल में बजरंग दल के कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को देखकर आरोपी, युवती के साथ भागता नजर आ रहा है और तीसरे वीडियो में बजरंग दल के कार्यकर्ता आरोपी को पीटते दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो

बता दें कि यह घटना 12 नवंबर की शाम की है, जबकि इसका वीडियो 14 नवंबर को सामने आया था। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इससे पहले, इसी साल जून में उज्जैन महाकाल मंदिर में तब हंगामा हो गया था, जब एक मुस्लिम युवक माथे पर त्रिपुंड लगाए लाइन में लगा खड़ा दिखाई दिया था। इसके बाद, बजरंग दल ने उसकी जमकर पिटाई की थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।