Gurugram Metro Phase 2 Update: गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड की ओर से ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे फेज के निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से मेट्रो मार्ग सड़क की पैमाइश करके रिपोर्ट शेयर करने की गुजारिश की है. यातायात डायवर्जन योजना और पानी, सीवर, गैस बिजली लाइन के ट्रांसफर की प्लानिंग बनेगी. ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो दो चरणों में बनाई जा रही है.

पहले फेज में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर9 तक मेट्रो बनाई जा रही है. इसके टेंडर का आवंटन किया जा चुका है. दूसरे फेज में सेक्टर9 से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो बनाई जानी है. पिछले पांच अक्टूबर को लगभग 1662 करोड़ का टेंडर जारी किया गया था. इसको 18 नवंबर को खोला जाएगा. 30 महीने के भीतर दूसरे फेज का मेट्रो मार्ग बनाया जाना है. जीएमआरएल ने मेट्रो मार्ग को बनाने में आने वाली अड़चनों को दूर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
GMRL के मुख्य परियोजना प्रबंधक ने HSVP अधिकारियों को पत्र लिखा
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक गबदू राम चौधरी ने एचएसवीपी के अधिकारियों को पत्र लिखा है और मेट्रो निर्माण के लिए मौजूदा सड़कों के मध्य मार्ग की जरूरत की बात कही है. निर्माण के लिए लगभग नौ मीटर चौथी सड़क की आवश्यकता पड़ेगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सड़क की पैमाइश कराने के बाद अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया जाएगा.
यहां पर बनाए जाएंगे मेट्रो स्टेशन
जीएमआरएल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से पैमाइश के बाद इन सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करवाने का आग्रह किया है. क्योंकि अगर सड़कों पर अतिक्रमण होगा तो वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियां आएंगी. सेक्टरसात, सेक्टरपांच, रेलवे स्टेशन, अशोक विहार, सेक्टरतीन, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार,सेक्टर23A आदि में मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे.



