मणिपुर में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इस बीच कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम का बयान सामने आया है. उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. रविवार रात अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, अकोइजम ने बताया कि उन्होंने आगामी चुनावों की राजनीतिक रणनीतियों को लेकर राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ओ. इबोबी सिंह के साथ चर्चा की है.अकोईजाम की यह घोषणा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से उन्हें निकाले जाने के विवाद के बीच आई है.

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम ने बताया कि हमने इस पर चर्चा की कि कैसे कांग्रेस की सरकार बनाई जाए और राज्य को बीजेपी और उसके सहयोगी दलों से बचाया जाए. उन्होंने कहा कि बातचीत के बाद यह तय हुआ कि वो केइसामथोंग निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरेंगे. राज्य में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं.

समर्थकों से कांग्रेस को वोट देने की अपील

उन्होंने कहा कि राज्य में शांति बहाल करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पार्टी को सत्ता में वापस आना होगा. उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि वो कांग्रेस को वोट दें और सभी निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों को जिताएं, ताकि राज्य में कांग्रेस को बहुमत मिल सके और उसकी सरकार बन सके.

उन्होंने कहा ‘सरकार का हिस्सा बनकर हमें राज्य के भविष्य की दिशा बदलने का अवसर मिलेगा. इसके तहत विभिन्न समुदायों के बीच शांति स्थापित करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे’.

अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के आरोप

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स में प्रोफेसर रहे अंगोमचा बिमोल अकोइजम को यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद 9 अक्टूबर को बर्खास्त कर दिया गया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है. इनर मणिपुर से सांसद अकोइजाम ने इसे जानबूझकर निशाना बनाने की कार्रवाई करार दिया. उनका आरोप है कि उन्हें जांच समिति के निष्कर्षों पर अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया.

कांग्रेस सांसद पर केस दर्ज

कांग्रेस सांसद अकोइजम पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 75, 75 , 75 और 79 के तहत मामला दर्ज किया गया है. ये धाराएं यौन उत्पीड़न और किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से किए गए कृत्यों से संबंधित हैं. अकोईजाम ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान ऐसे समय किया है जब वह कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं और JNU से निकाले जाने के हालात को चुनौती दे रहे हैं.