Patna News: महापर्व छठ पूजा का आज तीसरा दिन है. आज यानि 15 नवंबर को अस्ताचलगामी यानी डूबते हुए सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा. महापर्व को लेकर मौसम विभाग ने बिहार के सभी 38 जिलों में आज होने वाले सूर्यास्त का समय जारी कर दिया है. आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में सबसे पहले किशनगंज में शाम 4:49 बजे सूर्यास्त होगा, जबकि सबसे देर से भभुआ में शाम 5:08 बजे सूर्यदेव अस्त होंगे.

राजधानी पटना के अधिकांश घाटों पर शाम 5:01 बजे सूर्यास्त का समय निर्धारित है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस बीच, पटना के 90 गंगा घाटों और 62 स्थायीअस्थायी तालाबों पर 12 से 13 लाख श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य सजावट और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

जिला सूर्यास्त का समय जिला सूर्यास्त का समय
किशनगंज 4:49 PM नालंदा 5:00 PM
पूर्णिया 4:51 PM पटना 5:01 PM
अररिया 4:51 PM पश्चिम चंपारण 5:01 PM
कटिहार 4:51 PM नवादा 5:01 PM
भागलपुर 4:54 PM सारण 5:02 PM
सुपौल 4:54 PM गोपालगंज 5:02 PM
मधेपुरा 4:54 PM जहानाबाद 5:02 PM
खगड़िया 4:55 PM गया 5:03 PM
बांका 4:55 PM भोजपुर 5:03 PM
सहरसा 4:55 PM सिवान 5:03 PM
मधुबनी 4:56 PM अरवल 5:03 PM
मुंगेर 4:56 PM रोहतास 5:06 PM
दरभंगा 4:57 PM बक्सर 5:06 PM
बेगूसराय 4:57 PM औरंगाबाद 5:06 PM
शेखपुरा 4:58 PM भभुआ 5:08 PM
जमुई 4:58 PM मुजफ्फरपुर 4:59 PM
समस्तीपुर 4:58 PM शिवहर 4:59 PM
सीतामढ़ी 4:58 PM पूर्वी चंपारण 5:00 PM
लखीसराय 4:58 PM वैशाली 5:00 PM

दो दिन साफ रहेगा मौसम, कोहरे के कारण सुबह देर से दिख सकते हैं सूर्यदेव

मौसम विभाग के अनुसार, छठ महापर्व के दौरान दोनों दिन मौसम साफ रहेगा और बादलों की हल्की आवाजाही के बीच धूप खिली रहेगी. रविवार शाम को तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और सोमवार सुबह 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, सोमवार सुबह हल्के कोहरे के कारण उगते सूर्य निर्धारित समय से कुछ मिनट देर से दिखाई दे सकते हैं. पंचांग के अनुसार, सूर्यास्त के निर्धारित समय से करीब 35 मिनट पहले से ही संध्या अर्घ्य देने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है.

पटना के 152 घाटों पर उमड़ेंगे 13 लाख श्रद्धालु, ड्रोन से निगरानी और नावों पर रोक

पटना में 90 गंगा घाट और 62 स्थायीअस्थायी घाट पूरी तरह सजधजकर तैयार हैं, जहां करीब 12 से 13 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. भीड़ नियंत्रण के लिए ड्रोन कैमरों और CCTV से लगातार निगरानी की जा रही है.

महापर्व के मद्देनजर अशोक राजपथ, जेपी गंगा पथ, दीघा और गायघाट इलाकों में रविवार और सोमवार को यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किया गया है. सुरक्षा के लिहाज से नदियों में निजी नावों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.

इससे पहले शनिवार को व्रतियों ने मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ व अरवा चावल की खीर और रोटी का महाप्रसाद ‘खरना’ तैयार कर छठी मैया व चंद्रमा की आराधना की, जिसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया.