
Bollywood Private Detective: प्राइवेट डिटेक्टिव पुरी ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री वन नाइट स्टैंड से अच्छे खासे पैसे कमा लेती हैं। तान्या ने बताया है कि यह अभिनेत्री अलग-अलग देश में रिबन काटने के लिए जाती हैं और होटल में लोगों से मिलने के लिए जाती हैं। डिटेक्टिव द्वारा दावा किया गया है कि अभिनेत्री घंटे और रात के हिसाब से क्लाइंट से पैसे चार्ज करती हैं और उनके पार्टनर को भी उनके इस सच के बारे में अच्छे से पता है।
हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ एक हाल ही के इंटरव्यू में तान्या पुरी ने इस पर बात करते हुए कहा था कि “एक अभिनेत्री है जो कुछ वक्त से इस इंडस्ट्री में मौजूद है और बीच में वह ज्यादा काम भी नहीं कर रही थी। लेकिन उनकी इंडस्ट्री में काफी अच्छी इमेज बनी हुई है और वह किसी के साथ में इंवॉल्व भी है। वह सिर्फ दिखावे के लिए इंवॉल्व है और पीठ पीछे असल में वह लोगों से होटल में मिलने के लिए जाती हैं। वह एक एस्कॉर्ट का काम किया करती हैं।”
कई लोगों के साथ में इंवॉल्व है एक्ट्रेस
तान्या पुरी द्वारा दावा किया गया है कि “वह एक्ट्रेस लोगों से मुलाकात करती है और वह लोगों से पैसे लेती हैं। लेकिन परदे के पीछे बहुत कुछ हो रहा है, उनके पार्टनर हमारे पास आए थे इस केस को लेकर और उन्होंने कहा था कि मुझे डाउट है कि वह मुझ पर चीट कर रही है। अब वह किसी और के साथ में इंवॉल्व है।”
तान्या ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि “जब हमने उस एक्ट्रेस की एक्टिविटीज को मॉनिटर करना शुरू किया तो पता चला कि वह सिर्फ एक इंसान के साथ में इंवॉल्वड नहीं है। वह कई लोगों के साथ में अलग-अलग देश में स्पेशल अपीयरेंस भी देती हैं। वह लोगों से मुलाकात करती हैं और उसके पैसे भी चार्ज करती हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह फैंसी लाइफ जीना चाहती हैं।”
पैसे लेकर देता है फिजिकल प्लेजर
तान्या ने बताया कि “मेरा मतलब है कि वह लोगों को पैसे के बदले फिजिकल प्लेजर भी देती हैं। वह उनसे पैसे लेती हैं। जब उनकी टीम या फिर कॉन्ट्रैक्ट भेजा जाता है तो उसमें वह स्पेशल अपीयरेंस लिखकर भेज देती हैं। आप उनके साथ में बात करने के लिए पैसे देते हैं। लेकिन परदे के पीछे सिर्फ बातें नहीं होती हैं।”
तान्या ने बताया कि क्या सच जानने के बाद अभिनेत्री के पार्टनर ने अपना रिलेशनशिप खत्म किया? तो तान्या ने इस पर बताया कि “नहीं, वह कॉल ऑफ नहीं करना चाहते हैं। वह सिर्फ अपने दिमाग की शांति के लिए यह सब जानना चाहते थे कि चल क्या रहा है जिससे कि बंद दरवाजे के पीछे उनके साथ में वह बात कर पाएं। बता सके मुझे पता है कि तुम क्या कर रही हो तो इसीलिए बच कर रहो।”
इस कपल को लेकर तान्या ने आगे बात करते हुए कहा कि “उन्होंने वह रिलेशनशिप को नहीं तोड़ा है। बल्कि जो भी 90% लोग हमारे पास में आते हैं वह रिलेशनशिप को नहीं तोड़ते हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह पैसा उनकी जिंदगी के लिए बहुत ही मददगार होता है। उनके बिजनेस में भी मदद करता है और वह एक जॉइंट बिजनेस साथ में कर रहे होते हैं। उस बिजनेस को फंड करने में यह पैसा मदद करता है।”
महीने में 10 अलग-अलग लोगों से मिलती है एक्ट्रेस
तान्या पुरी ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि “वह शादीशुदा नहीं है और वह एक दूसरे के साथ ही इंवॉल्व थे। वह महीने में 10 लोगों से मुलाकात करती है।” वन नाइट स्टैंड को भी लेकर बात करते हुए तान्या ने बताया कि “पैसे भी अलग-अलग चार्ज किए जाते हैं जैसे 10 लाख एक रात के लिए या 5 लाख एक रात के लिए। यह निर्भर करता है कि आपको क्या चाहिए और आपका पॉकेट क्या एलाऊ करता है।”
ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।


