Parliament Monsoon Session 2026: राज्यसभा की कार्यवाही 21 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई। सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। विपक्षी सांसदों ने विरोध करना शुरू किया। इसके बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने बिना सवाल सुने राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी।

Paper Leaks के खिलाफ, बच्चे जंतरमंतर पर बैठे हैं, लेकिन उनके ऊपर लाठीचार्ज करवाया जा रहा है।

मोदी सरकार हमारे युवा की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है। pic.twitter.com/Bvgd1LxRYx

— Mallikarjun Kharge July 20, 2026

NEETUG पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्ष का हंगामा 

लोकसभा में भी विपक्षी सांसदों ने हंगामा करते हुए NEETUG पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की। कई सांसद पोस्टर, बैनर लेकर आए।

पेश हो सकते हैं ये विधेयक

आपको बता दें मानसून सत्र में सरकार कई अहम विधेयक पेश कर सकती है। इसमें आयकर संशोधन विधेयक, 2026 ये बिल पहले जारी किए जा चुके हैं जो अध्यादेश की जगह लेंगे। सर्वोच्च न्यायालय संशोधन विधेयक, 2026 जजों की संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 किया जाएगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

इसके अलावा राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को कानूनी संरक्षण मिलेगा। जन्म और मृत्यु का पंजीकरण संशोधन विधेयक, 2026 रजिस्ट्रेशन में देरी पर जुर्माने और नियम को सख्त बनाया जाएगा। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास संशोधन विधेयक, 2026 MSME को वित्तीय राहत देने और व्यापार को आसान बनाने के लिए सुधार होंगे. विदेशी अंशदान संशोधन विधेयक, 2026 विदेशी चंदे के इस्तेमाल पर सख्त निगरानी होगी। विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025: UGC, AICTE, NCTE की जगह एक रेगुलेटर अथॉरिटी बनाई जाएगी।

25 दिन चलेगा मानसून सत्र

#WATCH | Delhi: Security tightened outside Parliament in view of a proposed march to Parliament by Cockroach Janta Party today, on 20th July, on the first day of Monsoon Session. pic.twitter.com/pKg7g4RBX0

— ANI July 20, 2026

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार संसद का मानसून सत्र, आज 20 जुलाई, 2026 से शुरू होकर सरकारी कामकाज की आवश्यकतानुसार गुरुवार, 13 अगस्त, 2026 तक चलेगा। 25 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 19 बैठकें निर्धारित की गई हैं।

खड़गे बोले लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है

#WATCH | Delhi: Rajya Sabha adjourned to meet again at 12 Noon today.

Leader of the Opposition in Rajya Sabha Mallikarjun Kharge says, “You have allowed me to present my views regarding this paper leak and the NEET examination scandal. This is a matter concerning students; I am… pic.twitter.com/2bRWp771zI

— ANI July 20, 2026

राज्यसभा में खड़गे ने कहा कि आपने मुझे पेपर लीक और NEET परीक्षा घोटाले पर अपनी बात रखने की अनुमति दी। पर आपको बता दें यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा बेहद गंभीर मामला है। लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है। इस मुद्दे को लेकर जंतरमंतर पर हजारों छात्र जुटे हैं। वहां लाठीचार्ज हुआ है। सरकार बल प्रयोग कर आवाज दबाने और प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश कर रही है।