Money line in Palm: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली की रेखाएं व्यक्ति के भविष्य के बारे में गहरी जानकारियां देती हैं. इन रेखाओं से व्यक्ति के बारे में पहले ही सटीक अनुमान लगाया जा सकता है. हथेली के कुछ चिह्न और रेखाएं व्यक्ति के लिए भाग्यशाली हो सकता है. व्यक्ति के जीवन में धन लाभ के रास्ते खुलते हैं और अपार सफलता पाते हैं. कुछ रेखाएं और निशान व्यक्ति के जीवन में राजयोग होने का भी संकेत देते हैं.

अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर कुछ विशेष रेखाएं हैं तो यह करोड़पति बनने के संकेत देती है. आइए जानते हैं कौन सी वे भाग्यशाली रेखाएं हैं जो किसी को भी धनवान बना सकती है.

हथेली पर सूर्य रेखा की स्थिति
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा जिसे भाग्य और प्रसिद्धि की रेखा भी कहते हैं. अगर यह रेखा हथेली पर साफ, गहरी और सीधी है तो ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है. पूरे जीवन में व्यक्ति खूब आर्थिक सफलता पाता है और धन के साथ समाज में खूब सम्मान पाता है.

हथेली पर भाग्य रेखा की स्थिति
भाग्य रेखा व्यक्ति की सफलता का कारक होता है. हथेली के नीचे से शुरू होकर हाथ के बीच तक अगर भाग्य रेखा जाती हो और रेखा स्पष्ट हो तो व्यक्ति जीवन में तेजी से तरक्की करता है. शुक्र पर्वत या चंद्र पर्वत से भाग्य रेखा उठ रही हो तो ऐसे लोग व्यापार और राजनीति में बड़ा नाम कमाते हैं. भाग्य रेखा अगर शनि पर्वत तक जाए तो राजयोग में व्यक्ति का जीवन बीतता है.

हथेली में धन रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली की धन रेखा बहुत शक्तिशाली होती है. यह रेखा सूर्य पर्वत या बुध पर्वत की तरफ झुक रही हो तो ऐसा व्यक्ति व्यवसाय, निवेश और संपत्ति को बढ़ाने में सफल होता है. जीवन में कई बार अचानक धन लाभ हो सकता है.

हथेली में जीवन रेखा
हस्तरेखा शास्त्र में अगर मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा सही स्थान हो तो धन लाभ के योग बढ़ जाते हैं. ये दोनों रेखाएं जब एकदूसरे से थोड़ी दूरी बनाए हुए रहे और बीच हथेली में ये रेखा साफ दिखती हो तो धीरेधीरे आर्थिक सफलता मिलती है. मस्तिष्क रेखा लंबी होने पर व्यक्ति में व्यावहारिक बुद्धिमत्ता होती है जिससे वे खूब धन कमा लेते हैं.

हथेली में शुक्र पर्वत
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में अंगूठे के पास जो उभार वाला भाग होता है उसे शुक्र पर्वत कहते हैं. यह प्रेम, आकर्षण, वैभव के साथ ही भौतिक सुखों का कारक होता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शुक्र पर्वत बहुत अधिक उभरा हुआ और चमकदार हो तो ऐसे लोग जीवन में खूब धन कमाते हैं.