जम्मू कश्मीर के कुलगाम में CRPF हमले की जांच के लिए NIA की टीम पहुंची. शुरुआती जांच से पता चला है कि इस हमले में कम से कम तीन आतंकवादी शामिल थे, जिनमें से दो के विदेशी नागरिक होने का शक है. टीम ने फॉरेंसिक सबूत जुटाने और हमले से जुड़ी परिस्थितियों की जांच करने के लिए घटनास्थल का मुआयना किया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हो गए थे.

सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में स्टील और बुलेटप्रूफ को भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल देखा गया है, जो इस हमले की NIA द्वारा जांच किए जाने का एक कारण है. वहीं किश्तवाड़ के मरवाह में दो SPOs की हत्या के मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया.

#WATCH | Kulgam, J&K | Senior security officials, including the Jammu and Kashmir DGP and DG DRPF, today visited the site at Akhran in Kulgam district, where CRPF personnel were attacked https://t.co/IaFtBnfCSk

— ANI November 13, 2026

दच्छन इलाके से लापता हुए थे अधिकारी

दो SPOs अधिकारियों के गोलियों से छलनी शव 12 नवंबर को जम्मूकश्मीर के किश्तवाड़ से बरामद किए गए थे. ये दोनों विशेष पुलिस अधिकारी बाबी चंद और रशपाल कुमार थे. दोनों ही अधिकारी 11 नवंबर को दूरदराज के दच्छन इलाके से लापता हो गए थे. उसी दिन आतंकवादियों ने कुलगाम में CRPF की एक चेक पोस्ट को निशाना बनाया था.

हमलावरों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने इलाके में कुलगाम में तलाशी अभियान जारी रखा है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “शुरुआती जांच से पता चलता है कि हमले में कम से कम तीन आतंकवादी शामिल थे. इनमें से दो विदेशी नागरिक लग रहे हैं. हम इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि पूरी स्थिति साफ हो सके. इलाके में दलदली जमीन है और आतंकवादी पेड़ों और झाड़ियों की आड़ लेकर भाग निकले.” अधिकारियों ने बताया कि हमलावर लगभग 50 मीटर दूर दलदली इलाके से पैदल चलकर चेकपॉइंट तक पहुंचे थे.

हमलावर पैदल ही भागे

AK47 राइफलों से गोलीबारी करने के बाद, वे उसी पेड़पौधों वाली कतार से पैदल ही भाग गए. ये हमला कड़ी सुरक्षा वाले श्रीनगरजम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग से महज 2 किमी दूर हुआ. CRPF ने पहले बताया था कि यह घटना दोपहर में हुई, जब हमलावरों ने पुल की सुरक्षा में तैनात 46वीं बटालियन के जवानों पर गोलियां चलाईं और फिर वहां से भाग गए.