Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जल्दी अमीर बनने की ख्वाहिश में एक 27 साल का शख्स वासुदेव राम हैवान बन गया. उसने अपने चार साल के चचेरे भाई की हत्या कर दी. मासूम की दोनों आंखे, फेफड़े और किडनी निकाली ली. उसने मासूम बच्चे की ये चीजें बेचने के नियत से निकाली, क्योंकि एआई से उसे पता चला कि बच्चों की ये चीजें करोड़ों में बिकती है. ये जघन्य मामला जिले के सन्ना झाना इलाके के आमटचुआ गांव के पास का है. आऱोपी पुलिस की गिरफ्त में है.

जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर की शाम आमटचुआ गांव के पास मक्का बाड़ी में पेड़ के नीचे पानी से भरे गड्ढे में बच्चे का शव तैरता दिखा. गांव वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इसी दिन सुबह गांव महुआ लाढेनापारा के रहने वाले अभीजीत राम कोरवा ने ने चार साल के बेटे जितेंद्र की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. उसका बेटा 5 नवंबर से लापता था. पुलिस मौके पर पहुंची और लाश गड्ढे से निकलवाई. इसके बाद सबकी आंखे फटी की फटी रह गईं.
शरीर कटा था, दोनों आखें, फेफड़े और किडनी गायब थी
बच्चे का शरीर कटा हुआ था. उसकी दोनों आखें, फेफड़े और किडनी गायब थी. मृतक के पिता ने बताया कि जितेंद्र को आखिरी बार चलनी गोर्रापाठ गांव के रहने वाले उसके भतीजे वासुदेव राम उर्फ टंगनू के साथ देखा गया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिर पुलिस ने वासुदेव राम को हिरासत में लिया और पूछताछ की. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कुबूल कर ली. पुलिस के अनुसार, आरोपी कम पढ़ालिखा है. वो एआई से बात करता था. एआई उसके सवालों का जवाब देता था.
आरोपी ने AI को समझ लिया ग्राहक
आरोपी ने एआई को ग्राहक समझ लिया था. उसे लगा कि जो एआई उससे बात कर रहा है, वही बच्चे के अंग खरीदने के लिए उसके पास आएगा. वारदात वाले दिन आरोपी मृतक बच्चे की पिता की झोपड़ी में गया था. अभीजीत राम और वासुदेव राम ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शराब पी. कुछ देर बाद आरोपी ने बाहर खेल रहे जितेंद्र को बहलायाफुसलाया और अपने साथ ले गया. उसने बच्चे को जंगल और डैम घुमाया.
एक जगह पर मुर्गा बनाकर बच्चे को खिलाया और शराब पिलाई. शराब के नशे में जब बच्चा सो गया तो आरोपी ने उसकी गर्दन रेत दी. फिर उसी चाकू से शरीर को काटकाटकर किडनी, दोनों आंखें और फेफड़े निकाल लिए. अंगों को आरोपी ने बाल्टी में रखा और बाकी शव को बोरे में भरकर पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया.



