CJP Protest:  नई दिल्ली में जंतर मंतर पर आज संसद मार्च के लिए CJP के  करीब 10 हजार कार्यकर्ता जुटे हैं। सुबह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी हैं हालांकि यहां तैनात 5 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ अब स्थिति काबू में है। आपको बता दें CJP सुबह 9 बजे जंतरमंतर से संसद तक ‘चलो संसद’ मार्च निकालेगी। दिल्ली पुलिस के अनुसार मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है।

देर रात तोड़े बैरिकेट्स 

संसद मार्च से ठीक पहले हटी बैरिकेडिंग, दिल्ली पुलिस का क्या प्लान ?

जंतरमंतर पर चल रहे CJP के बड़े विरोध प्रदर्शन के बीच आधी रात को दिल्ली पुलिस ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से अचानक अपनी बैरिकेडिंग, लगेज स्कैनिंग मशीनें और सुरक्षा कैमरे हटा दिए हैं।… pic.twitter.com/RxWL8dNhgO

— Bansal News Official July 20, 2026

 

धारा 163 लागू

जंतर मंतर पर चल रहे इस प्रोटेस्ट को लेकर डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि मानसून सत्र और प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की गई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके अनुसार अब पांच या उससे ज्यादा व्यक्तियों के जमा होने, विरोध प्रदर्शन करने, जुलूस निकालने या धरना देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ जंतरमंतर पर, वो भी पूर्व अनुमति के साथ, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की छूट होगी।

 

क्या हैं CJP की मांगें 

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP मुख्य रूप से तीन बड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले है।

1. नीट परीक्षा में हुई धांधली, पेपर लीक मामलों और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय होना चाहिए।

2. परीक्षा में हुई इस बड़ी धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग है।

3. देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी भर्ती परीक्षाओं के परिणामों में होने वाली देरी और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के मुद्दों पर सरकार को घेरना है।

खबर अपडेट हो रही है…