Lucknow Agra Expressway Bus Accident: उत्तर प्रदेश में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। जहां यात्रियों से भरी बस पलटकर 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी है। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं 40 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।

Lucknow Bus Accident: आगरालखनऊ एक्सप्रेसवे पर खाई में पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 घायल, SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू!
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगरालखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मोहान जीरो पॉइंट के पास राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के सीवान जा रही… pic.twitter.com/DAwKW68MTm
— Bansal News Official November 9, 2026
छठ पर्व मनाने जा रहे श्रद्धालुओं हादसे का शिकार
जानकारी के अनुसार राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा बिहार नंबर की लग्जरी बस जा रही थी। इस दर्दनाक हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई तो वहीं 40 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पलटते ही मची चीख पुकार
आपको बता दें जानकारी के अनुसार बस में सवार छोटेछोटे बच्चे भी हादसे का शिकार हुए हैं। बस के पलटते ही घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई।
संवेदनाओं की तस्वीर
घटना स्थल पर पुलिसकर्मी बच्चों को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक भागते नजर आए हैं।
छठ पर्व मनाने जा रहे है सभी
जानकारी के अनुसार सभी यात्राी राजस्थान से बिहार छठ पर्व मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे। तभी लखनऊ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पारा थाना क्षेत्र में बस पलट गई। जिसके बाद ये हादसा हो गया। आपको बता दें जीरो पॉइंट पर बस पलटने के बाद 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी रेस्क्यू में जुटे हैं। इसके अलावा SDRF की दो टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
टायर फटने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार प्राथमिक तौर पर जो कारण सामने आया है उसमें बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में टायर फटने से हादस हुआ है। इधर घायलों में सभी यूपी और बिहार के यात्री शामिल बताए जा रहे हैं।



