Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती कार में कुछ युवकों ने पटाखेबाजी की और रॉकेट छोड़ा. युवकों की इस करतूत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. युवकों के ऐसा करने से एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी का महौल हो गया. युवकों ने सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाईं और सड़क पर चल अन्य चालकों की जान को भी खतरे में डाल दिया.

अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें कथित तौर पर काले शीशों वाली हुंदई कार एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से दौड़ती दिखाई दे रही है. कार चलाने वाला युवक शीशा खोलकर हाथ बाहर निकालता है. उसने हाथ में एक पटाखा गन ले रखी थी. वीडियो में चलती हुंडई कार की खिड़की से युवक स्काईशाट चलाता दिखा.

कार से सड़क पर खतरनाक स्टंट

काली फिल्म लगे शीशों वाली जेड ब्लैक कार से सड़क पर खतरनाक स्टंट देखा गया. गुरुवार सुबह से ये वीडियो वायरल है. पुलिस के अनुसार, वाडियो में दिख रहा है कि कार चालक एक हाथ से गाड़ी चला रहा है, जबकि दूसरे हाथ से खुली खिड़की से बाहर रॉकेट छोड़ता नजर आ रहा है. कार के पीछे चल रही एक अन्य कार में सवार व्यक्ति वीडियो बनाने के लिए अपनी कार की सनरूफ से बाहर निकलता नजर आ रहा है.

स्थानीय निवासियों ने जताई चिंता

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर कार नंबर और युवक की पहचान करने का काम किया जा रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जांच के बाद नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं स्थानीय निवासियों ने इस तरह की घटना पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि पटाखे किसी दूसरे वाहन से टकरा सकते थे और इससे बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है.