प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे में मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन किया. इसे 8300 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनाया गया है. वहीं, आज गुरुवार को उन्होंने मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को लेकर पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, ‘अगर भारत का मेट्रो नेटवर्क 2014 से पहले की तरह ही बढ़ता रहता, तो पुणे जैसे शहरों को साल नहीं, शायद दशकों इंतजार करना पड़ता.’

पीएम मोदी ने अपने ‘X’ पोस्ट में बताया कि 2014 में देश के सिर्फ पांच शहरों में 248 किलोमीटर मेट्रो लाइनें थीं. आज 26 शहरों में करीब 1,200 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क तैयार हो चुका है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हर दिन एक करोड़ से ज्यादा लोग मेट्रो से सफर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसका असर केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है. इससे लोगों का ट्रैफिक में समय बचता है और वे परिवार के साथ ज्यादा समय बिता पाते हैं.
पुणे मेट्रो की नई पिंक लाइन को क्यों है खास?
- यह 23 KM लंबा कॉरिडोर हिंजेवाड़ी IT हब को सीधे शिवाजीनगर से जोड़ता है
- पुणे मेट्रो लाइन 3 को पूरी तरह से महिला ट्रेन ऑपरेटर चलाएंगी
- बिजली की लगभग 30% जरूरतें सोलर पावर से पूरी होंगी
- पुणे के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा
- यह कॉरिडोर पुणे में मौजूदा मेट्रो नेटवर्क के साथ जुड़ जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुणे मेट्रो प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पुणे मेट्रो लाइन 3 को पिंक लाइन के नाम से भी जाना जाता है. इसे 8,300 करोड़ से ज़्यादा की लागत से बनाया गया है. यह प्रोजेक्ट टेक्नोलॉजी में नए बदलाव और मॉडर्न ट्रांसपोर्टेशन सॉल्यूशन के जरिए पुणे के शहरी मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक जरूरी कदम है.
PM मोदी ने पुणे मेट्रो के फेजII की भी नींव रखी
पीएम मोदी ने पिंक लाइन के साथ पुणे मेट्रो के फेजII का भी शिलान्यास किया, जिसे लगभग ₹13,500 करोड़ की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा. फेजII में पुणे मेट्रो लाइन 2A, 2B, 4 और 4A शामिल हैं, जिसकी कुल लंबाई करीब 12.75 किलोमीटर होगी. लाइन 2A वनाज को चांदनी चौक से जोड़ेगी, जबकि लाइन 2B रामवाड़ी को विट्ठलवाड़ी से जोड़ेगी, जिससे ईस्टवेस्ट मेट्रो नेटवर्क बढ़ेगा.
वहीं, लाइन 4A, जो 6.12 किलोमीटर लंबी है, नल स्टॉप को माणिक बाग से जोड़ेगी. ये प्रोजेक्ट्स पुणे के पब्लिक ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेंगे, पूरे शहर में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगे और आनेजाने वालों को एक कुशल और इंटीग्रेटेड अर्बन मोबिलिटी नेटवर्क देंगे.



