मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत भर्ती अग्निवीरों को बड़ा तोहफा दिया है. अग्निवीरों की चार साल की सेवा अवधि को दो साल और बढ़ाने का फैसला किया गया है. अब अग्निवीरों का कुल सेवा कार्यकाल चार साल से बढ़कर छह साल हो गई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस अतिरिक्त अवधि को सेकेंड टूर ऑफ ड्यूटी नाम दिया गया है. अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए पहले बैच का चार साल का कार्यकाल नवंबर और दिसंबर 2026 में पूरा होने जा रहा है. मोदी सरकार के मुताबिक, 25 फीसदी अग्निवीरों को पक्की नौकरी मिल जाएगी और बचे हुए 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल का एक्सटेंशन दिया गया है.