Buxar News: बिहार से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. दानापुरबेंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस में किन्नरों द्वारा अवैध वसूली का विरोध करने पर एक यात्री को बेरहमी से पीटने और दांत से काटकर गंभीर रूप से घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही बक्सर रेल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से छीनी गई पूरी रकम भी बरामद कर ली है.

ये वारदात 2 नवंबर की है, जब रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के समीप 5 किन्नर संघमित्रा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में बिना इजाजत सवार हुए और यात्रियों से जबरन पैसे मांगने लगे. ट्रेन में सफर कर रहे 20 वर्षीय यात्री माजिद आलम ने जब अपनी तंगहाली का हवाला देकर पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी भड़क गए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने माजिद की जमकर पिटाई की, उसे दांतों से काटकर लहूलुहान कर दिया और उसकी जेब से जबरन 1500 छीन लिए.
बक्सर GRP की कार्रवाई, भोजपुर के बिहिया से 5 गिरफ्तार
पीड़ित यात्री के लिखित आवेदन पर पटना रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बक्सर रेल थाने में कांड संख्या 233/26 के तहत मामला दर्ज किया गया. बक्सर रेल थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ त्वरित छापेमारी कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है
- रूबेल उर्फ सोनिया
- टौनी उर्फ सुम्या
- अजहर उर्फ खुशी
- बानू उर्फ चम्पा
- मेराज उर्फ बिजली
लूटी गई रकम बरामद
ये सभी आरोपी पड़ोसी जिले भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से पीड़ित माजिद आलम से लूटे गए पूरे 1500 भी बरामद कर लिए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.



