Meerut Crime News: यूपी के मेरठ जिले में एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारताद सामने आई है. शादी से इनकार करने पर एक तरफ प्यार में सिरफिरे आशिक ने एक लड़के को बीच सड़क पर गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कहा कि मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं हो सकती. वारदात के दौरान आरोपी लगातार युवती पर शादी का दबाव बनाता रहा और गोली चलाने के बाद भी धमकी देता हुआ फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

घटना जिले के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की है. गुरुवार देर रात करीब 11 बजे 24 वर्षीय लड़की अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी.दोनों किसी अन्य सहेली की बर्थडे पार्टी में गईं थी. जैसे ही वह गणेशपुरी चौकी के पास अंजुम पैलेस के सामने पहुंचे, आरोपी कैफ उर्फ बल्लू ने दोनों को रोक लिया. वह लड़की पर पर शादी करने का दबाव बनाने लगा.
शादी से इनकार पर मार दी गोली
बताया जाता कि लड़की ने शादी से इनकार इनकार करते ही आरोपी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी. पहली गोली निशाने से चूक गई, लेकिन दूसरी गोली लड़की के कान के पास जा लगी. गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ी और दर्द से तड़पने लगी. मौके पर मौजूद लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया. जातेजाते वह चिल्लाया कि अगर उससे शादी नहीं करेगी तो वह किसी और से भी उसकी शादी नहीं होने देगा. इसके बाद उसकी सहेली ने फोन पर पुलिस को पूरी घटना बताई. घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
पहले से शादीशुदा है आरोपी
पीड़िता की सहेली ने पुलिस को बताया कि आरोपी कैफ उर्फ बल्लू पहले से शादीशुदा है. इसके बावजूद वह लंबे समय से उस पर शादी का दबाव बना रहा था और उसका पीछा करता था. बदनामी के डर से पीड़िता ने पहले कभी पुलिस में शिकायत नहीं की, लेकिन आरोपी की सनक आखिरकार जानलेवा हमले तक पहुंच गई.
पीड़िता के पिता की शिकायत पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने कैफ उर्फ बल्लू के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम और शादी के लिए दबाव बनाने का सामने आया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.



