क्लासरूम में अचानक आरी लेकर घुसा लड़का और छात्रा पर कर दिया हमला, बचाने पहुंची सहेली भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुई

स्कूल में घुसकर छात्रा पर हमला.

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में एक सरकारी स्कूल से भयावह घटना सामने आई है. 21 साल का एक लड़का आरी लेकर क्लासपूम में घुसा और 10वीं क्लास की एक छात्रा पर हमला कर दिया. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई. यह घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे राप्टाडु गांव के जिला परिषद हाई स्कूल में हुई. आरोपी की पहचान हेमंत उर्फ ​​डुम्मू के रूप में हुई है. वह धर्मावरम कस्बे का रहने वाला है. उसने अय्यावरीपल्ली गांव की रहने वाली 15 साल की गोपिका पर आरी से हमला कर दिया.CMO सूत्रों के मुताबिक, लड़की की हालत गंभीर है.  अनंतपुर सरकारी अस्पताल में उनकी एक सर्जरी चल रही है. उसे आगे के इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से बेंगलुरु ले जाया जाएगा.

क्लास में 10वीं की लड़की पर हमला

जिस समय लड़के ने छात्रा पर हमला किया वह क्लास में पढ़ाई कर रही थी. सवाल यह है कि लड़का क्लास में घुसा कैसे, जबकि स्कूल में सख्त सुरक्षा होती है. वहीं जिस वक्त उसने लड़की पर हमला किया वहां पर टीचर भी मौजूद थे और क्लास चल रही थी. हमले में गोपिका की गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं. इस हमले में  उसके साथ बैठी उसकी क्लासमेट के पैर में भी इस हमले के दौरान गंभीर चोट लगी है. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

छात्रों और स्टाफ के बीच दहशत

दोनों घायल छात्राओं को इमरजेंसी इलाज के लिए अनंतपुर के सरकारी जनरल अस्पताल (GGH) में भर्ती कराया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.क्लास के भीतर हुई इस घटना से पूरे स्कूल में हड़कंप मचा गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। छात्रों और स्टाफ के बीच दहशत फैल गई. पुलिस हमले के पीछे के कारण की जांच कर रही है.