भारतीय टीम ने बीते दिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला। इस मैच में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करनी पड़ी है। वहीं इस मैच के बाद ICC ने भारतीय टीम के युवा और विस्फोटक गेंदबाज गुरुनूर बरार पर कड़ा एक्शन लिया है। तो आइए आपको भी इस बारे में जानकारी देते है कि ICC ने बरार पर किस बात को लेकर एक्शन किा है।

Team India के तेज गेंदबाज गूरनूर बरार को मिलेगी सजा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा समय में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के दो मुकबले खेले जा चुके हैं, जिसका पहला मुकाबला 14 जुलाई और दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को खेला गया है, वहीं तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाने वाला है। वहीं पहले मैच के दौरान गुरुनूर ने इंग्लैंड के खिलाफ 8वां ओवर डाला था।

जिस पर डकेट ने छक्का मारा वहीं ओवर की दूसरी गेंद पर डकेट ने आगे बढ़कर सीधा शॉट खेला और गेंद वापस बरार के पास पहुंच गए, जिस पर बरार ने गेंद उठाकर तुरंत ही खतरनाक तरीके से डकेट की फेंक दी, जिससे डकेट को चोट लगने से बालबाल बच गए। बरार का यह अंदाज ICC की आचार संहिता के नियम 2.9 के खिलाफ उल्लघंम के दायरे में आता है।

बरार ने मांग गलती की माफी

इस मामले में भारतीय टीम के गेंदबाज गुरुनूर बरार ने अपनी गलती मानते हुए ICC की दी गई सजा को स्वीकार कर लिया है। इस नियम के आधार पर ICC खिलाड़ी पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना या फिर खिलाड़ी को फटकार लगा सकती है। इसी के साथ ही 1 या 2 डिमेरिट पॉइंट भी दे सकती है।

बता दें कि बीते 24 महीनों में बरार से यह गलती पहली बार हुई है। जिसके चलते ICC ने बरार को 1 डिमेरिट पॉइंट दे दिया है। बता दें कि अगर 24 महीने में यह पॉइंट 4 से या इससे अधिक हो जाते है तो ऐसे में खिलाड़ी को 1 टेस्ट, 2 ODI और 2T20 मैच के लिए बैन कर दिया जाता है।

पहले ODI में अच्छा रहा बरार का प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम के गेंदबाज गुरुनूर बरार ने काफी शानदार प्रदर्शन दिखाया था। पहले मैच में खिलाड़ी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को 29 रन दिए थे, लेकिन बरार ने एक ही ओवर में अपने नाम 2 विकेट कर लिए थे। वहीं अपने 9 ओवर में खिलाड़ी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों केवल 61 रन ही दिए थे।