ऑफिस हो या घर.. शाम के 4 से 6 बजे के बीच में भूख जरूर लगती है. जॉब या बिजनेस करने वालों में अधिकतर चाय के साथ समोसा या दूसरे जंक फूड्स को खा लेते हैं. ये क्रेविंग शांत कर देते हैं लेकिन इनसे कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का डर बढ़ जाता है. इस टाइम की भूख को शांत करने के लिए इन स्नैक्स को खाना बेस्ट है.

भुने हुए चने क्रंची, हाई प्रोटीन से भरपूर भुने हुए चने का स्वाद भी शानदार होता है. इनमें फाइबर और प्लांट बेस्ड प्रोटिन होता है इसलिए इन्हें शाम के समय खाना बेस्ट है. ऑफिस स्नैक्स में चने के अवाला उबले हुए सफेद छोले की चाट भी खा सकते हैं. घर से ही इसमें बारीक कटी हुई सब्जियां शामिल करके लाएं और इवनिंग स्नैक्स के रूप में खाते समय बस थोड़ा नमक डाल लें.
ग्रीक योगर्ट ये एक ऐसा फूड है जिसमें प्रोटीन होता है और इसमें प्रोबायोटिक्स है जो हमारे डाइजेशन को सपोर्ट करता है. इसे ऑफिस के फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है. जब शाम में भूख लगे तो इसमें फ्रूट्स और नट्स शामिल करके खाया जा सकता है. लंबे घंटों की शिफ्ट में हेल्दी खाने के लिए ये ग्रीक योगर्ट बेस्ट है.
मिक्स नट्स भी हैं स्नैक बादाम, अखरोट और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन और हेल्दी फैट का कॉम्बिनेशन है. इन्हें आपको रोस्ट करके छोटे बॉक्स में स्टोर करना है. शाम के समय ऑफिस में भूख लगे तो इन्हें खाना बेस्ट है क्योंकि ये डेस्क फ्रेंडली स्नैक है. खास बात है कि इनसे हमारी एनर्जी बनी रहती है और हेल्दी तरीके से क्रेविंग शांत होती है.
प्रोटीन बार ये आसानी से स्टोर किए जाने वाले बेस्ट ऑफिस स्नैक है. हमेशा लो शुगर वाले और हाई प्रोटीन बार को ही सेलेक्ट करें. लंच और डिनर के बीच में शाम के समय प्रोटीन बार को खाने से हमारी मसल्स हेल्थ को सपोर्ट मिलता है. इसका स्वाद भी बढ़िया होता है और आप समोसे जैसी अनहेल्दी चीज को खाने से बच जाते हैं.
उबले हुए अंडे सिंपल फूड होने के बावजूद उबले हुए अंडों का स्वाद बेहतरीन होता है. इन्हें उबलाकर बॉक्स में स्टोर कर लें और शाम में जब भूख लगे तो इस हाई प्रोटीन फूड को शौक से खाएं. अगर आप दो अंडे भी खाते हैं तो इससे पेट भरा रहता है और बारबार भूख नहीं लगती. ऐसी चीजों को खाने से काम में फोकस बन पाता है और एनर्जी भी बनी रहती है.



