भारत की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता Hero MotoCorp ने अब जर्मनी में भी अपनी आधिकारिक शुरुआत कर दी है. इस कदम के साथ कंपनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार का और विस्तार किया है. जर्मनी अब Hero MotoCorp का 53वां वैश्विक बाजार बन गया है. कंपनी ने स्थानीय ऑटोमोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर KSR Group के साथ साझेदारी कर वहां अपनी एडवेंचर मोटरसाइकिलों की बिक्री शुरू की है.

कंपनी फिलहाल जर्मन बाजार में और XPulse 200 Pro मॉडल पेश कर रही है. दोनों बाइक यूरोप के Euro 5+ उत्सर्जन मानकों के अनुरूप तैयार की गई हैं, जिससे वे वहां के नियमों पर पूरी तरह खरी उतरती हैं.

बिक्री और सर्विस की बेहतर तैयारी

ने सिर्फ बाइक लॉन्च करने पर ही ध्यान नहीं दिया, बल्कि ग्राहकों की सुविधा के लिए मजबूत सर्विस नेटवर्क भी तैयार किया है. शुरुआत में जर्मनी में 28 से अधिक सेल्स और सर्विस सेंटर शुरू किए गए हैं. कंपनी का लक्ष्य जल्द ही इनकी संख्या बढ़ाकर 30 करना है. इसके अलावा ग्राहकों को 5 साल की वारंटी भी दी जाएगी, जिससे लंबे समय तक भरोसेमंद ओनरशिप का अनुभव मिल सके.

कीमत कितनी होगी?

जर्मनी में आयोजित एक विशेष लॉन्च कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने दोनों मॉडल पेश किए. XPulse 200 4V की कीमत लगभग 3.30 लाख रुपये रखी गई है. वहीं XPulse 200 Pro करीब 3.63 लाख रुपये में उपलब्ध होगी. कंपनी का कहना है कि ये मोटरसाइकिलें एडवेंचर राइडिंग के साथ आधुनिक तकनीक और बेहतर वैल्यू का संतुलन पेश करेंगी.

कंपनी के लिए अहम उपलब्धि

Hero MotoCorp के अधिकारियों के अनुसार, जर्मनी जैसे बड़े यूरोपीय बाजार में प्रवेश कंपनी की वैश्विक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे पहले Hero इटली, स्पेन, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों में भी अपने उत्पाद बेच रही है. अब जर्मनी में मौजूदगी से कंपनी की यूरोप में पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है.

किसके लिए हैं ये बाइक?

अगर कोई राइडर शहर के साथसाथ हल्के एडवेंचर रूट पर बाइक चलाना पसंद करता है, तो XPulse 200 4V उसके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है. वहीं, XPulse 200 Pro को खासतौर पर ऑफरोड राइडिंग पसंद करने वालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें बेहतर सस्पेंशन और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं. माना जा रहा है कि जर्मनी में यह नई शुरुआत Hero MotoCorp को यूरोपीय बाजार में अपनी पहचान और मजबूत बनाने में मदद करेगी.