भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन आज यानी की 17 जुलाई को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता न सिर्फ भोजपुरी फिल्मों बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रवि किशन को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा रहा है। अभिनेता रवि किशन ने फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता रवि किशन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

मुंबई में 17 जुलाई 1976 को रवि किशन का जन्म हुआ था। रवि किशन बचपन से ही एक्टिंग में आना चाहते थे। लेकिन उनके पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा नाचेगाए। पिता का व्यापार बंद होने के बाद परिवार मुंबई से जौनपुर चला आया। रवि किशन ने एक बार रामलीला में सीता की भूमिका निभाई थी। 
अभिनय के शौक की वजह से रवि किशन के पिता ने उनको लेदर की बेल्ट से पीटा था। महज 17 साल की उम्र में अपनी मां से 500 रुपए लेकर मुंबई भाग गए। अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने घरपरिवार छोड़ दिया। रवि किशन की मां उनके सपनों का समर्थन करती थीं।

फिल्मी सफर

भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा कायम करने के साथ ही रवि किशन ने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में भी शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि जब वह अपने घर मुंबई आए थे, तो काफी संघर्ष के बाद साल 1992 में उनको बीग्रेड की फिल्म ‘पीतांबर’ में काम करने का मौका मिला था। लेकिन रवि किशन की किस्मत का सितारा तब चमका, जब सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ में उन्होंने भूमिका चावला के मंगेतर का रोल निभाया था। इस फिल्म के किरदार ने उनको फेमस कर दिया। इसके बाद रवि किशन ने एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया। रवि किशन ने भोजपुरी में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

सियासी सफर

फिल्मों में सफलता पाने के लिए रवि किशन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। वह राजनीति में भी एक्टिव हैं और वर्तमान समय में रवि किशन भारतीय जनता पार्टी से गोरखपुर से सांसद हैं।