पंजाब में एक होटल के कमरे से महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी। वारदात के बाद आरोपी होटल से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।

जानकारी के अनुसार, मृतका रेखा शादीशुदा थी और अपने पति से अलग रह रही थी। वह दो बच्चों की मां थी। उसका अमित निषाद नाम के युवक के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक होटल में कमरा लेकर ठहरे हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया।

होटल के कमरे में हुआ खूनी संघर्ष

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच शादी को लेकर कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि रेखा ने अमित पर शादी करने का दबाव बनाया था, जबकि अमित की भी जल्द शादी होने वाली थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि गुस्से में रेखा ने कटर से अमित के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इससे गुस्साए अमित ने महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

खाना लाने के बहाने होटल से हुआ फरार

वारदात के बाद आरोपी अमित खाना लेने जाने की बात कहकर होटल से निकल गया। काफी देर तक महिला कमरे से बाहर नहीं आई तो होटल मैनेजर को शक हुआ। कमरे में जाकर देखने पर महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की और छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, हमले में अमित भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।