दिल्ली के मंगोलपुरी में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हो गए हैं. दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात उत्तरपश्चिम दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज1 में एक जूता फैक्ट्री में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि रात 9:32 बजे इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की सूचना मिलने के बाद, दिल्ली फायर सर्विस की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री के अंदर से कुल छह लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया और संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि बाकी दो लोगों का इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि आग बुझाने और बचाव कार्य जारी था.

#WATCH | Delhi: Visuals from the spot where the fire broke out. Rescue operations are underway. https://t.co/Ymp9FZp8F2

— ANI October 30, 2026

चार लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे बी293/294, मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेजएक स्थित जूता फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ ही फैक्ट्री में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया. कई घंटे की मशक्कत के बाद छह लोगों को बाहर निकाला गया. सभी बेहोशी की हालत में थे.

अस्पताल में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जबकि दो का उपचार जारी है. पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर बचाव अभियान में जुटी हैं. फैक्ट्री में आग लगने के कारणों और अन्य संभावित नुकसान का पता लगाया जा रहा है. पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है.

आग पूरी तरह से बुझाया

फायर ऑफिसर ADO पारस कुमार ने बताया कि फायर सर्विस को रात करीब साढे़ नौ बजे मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। छह लोगों को बाहर निकाला गया. इन सभी को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया. यह एक फुटवियर बनाने वाली यूनिट है, जहां जूते बनाए और रखे जाते हैं. आग सबसे पहले बेसमेंट में लगी थी. हमने इसे बेसमेंट तक ही सीमित रखा, ताकि यह आगे न फैल सके. बहुत ज्यादा धुआं होने के कारण, हमने एक व्यक्ति को तीसरी मंजिल की सीढ़ियों से और पांच अन्य लोगों को चौथी मंजिल से निकाला. आग पूरी तरह से बुझा दी गई है और अभी कूलिंगडाउन की प्रक्रिया चल रही है.