
Karwa chauth Love Affair: कल करवा चौथ था. वहीं इस दिन महिलाएं जहां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. वहीं एक पत्नी ऐसी थी जो इसी खास मौके पर अपने प्रेमी से मिलने चली गई. जिसके बाद अच्छा-खासा बवाल देखने को मिला. तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा के वसंत विहार का है. जहां एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दरअसल, यहां पति की लंबी उम्र की दुआ करने के बजाय एक शादीशुदा औरत चुपके से अपने लवर से मिलने चली गई. लेकिन, उसके पति ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद खूब हंगामा हुआ.
जमकर चले लाते-घूंसे
जानकारी के मुताबिक, वसंत विहार में एक शादीशुदा औरत करवा चौथ के मौके पर अपने प्रेमी से मिलने पहुंची. जिसके बाद पति ने उनका पीछा किया और उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया. इतना ही नहीं इस दौरान पति संग ननद भी मौजूद थी, वहीं यहां पहले इन लोगों के बीच बहस हुई और ये मारपीट में बदल गई. इतना ही नहीं, इसके बाद दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, वहीं इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इतना ही नहीं , पति के रंगे हाथों पत्नी को पकड़ने के बाद प्रेमी वहां से मौका देखकर फरार हो गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस बीच, पति-पत्नी के बीच अच्छा-खासा ड्रामा हुआ और ये मामला पुलिस थाने तक पहुँच गया. किसी ने इस हाई-वोल्टेज रोड ड्रामा और ननद-भाभी के बीच हुई हाथापाई को कैमरे में कैद कर लिया. वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
उत्तर प्रदेश- मथुरा में करवा चौथ की रात पत्नी को प्रेमी के कमरे में पकड़ने पर हंगामा हो गया। पति सोनू अपनी भाभी और परिवार की महिलाओं के साथ वसंत विहार कॉलोनी पहुंच गया। इसके बाद देवरानी और जेठानी के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर घसीटा और लात-घूंसे चलाए। करीब आधे घंटे तक मारपीट होती रही। पुलिसकर्मी दोनों को छुड़ाते रहे। छटीकरा निवासी सोनू की शादी करीब 15 साल पहले धौलपुर की अंजू से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। सोनू का आरोप है कि अंजू का धौलपुर निवासी संजय उर्फ गीतम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संजय मथुरा की एक कंबल कंपनी में काम करता है और वसंत विहार कॉलोनी में किराए पर रहता है। सोनू के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7 बजे उसे पत्नी के प्रेमी के कमरे में होने की जानकारी मिली। उसने डायल 112 पर सूचना दी और परिवार की महिलाओं के साथ मौके पर पहुंच गया। वहां अंजू और उसकी भाभी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान संजय मौके से फरार हो गया। सोनू ने बताया कि दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। पत्नी उससे संपत्ति में आधा हिस्सा मांग रही है। हाईवे थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल के मुताबिक, पति-पत्नी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। संजय मौके से फरार है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) October 30, 2026
Karwa Chauth 2026 Live Updates: दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज कितने बजे दिखेगा करवा चौथ का चांद, यहां पर जानें हर अपडेट
प्लानिंग कर पत्नी को पकड़ो रंगे हाथों
बताया जा रहा है कि इन दोनों की शादी 15 साल पहले हुई थी और उनके चार बच्चे हैं. पति का कहना है कि उसकी पत्नी अंजू का उनके गांव के एक आदमी से अफेयर चल रहा था जो मथुरा में कंबल बनाने वाली कंपनी में काम करता है. पति को पता चला कि वो वसंत विहार कॉलोनी में अपने लवर से मिलने गई है. उसने पुलिस को इन्फॉर्म किया और अपने परिवार की कुछ और महिलाओं (जिसमें उसकी भाभी भी शामिल थी) के साथ मौके पर पहुंचा. वहां पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई. पत्नी और उसकी भाभी करीब आधे घंटे तक सड़क पर लड़ती रहीं. दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा.



