
Rajasthan Crime News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की से उसके सगे भाई ने ही रेप किया. लड़की के करीब तीन महीने की गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने डीएनए जांच के आधार पर आरोपी भाई को गिरफ्तार किया है. उसे पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पुलिस के अनुसार, करीब दो महीने पहले लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की थी. इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसके करीब तीन महीने की गर्भवती होने की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों को लड़की के साथ रेप होने का पता चला.
मामले में अगस्त 2026 में परिजनों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाने के साथ उसके बयान दर्ज किए और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
पूछताछ में पुलिस को नहीं मिल रही थी जानकारी
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान लड़की रेप करने वाले व्यक्ति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही थी. बार-बार पूछताछ के बावजूद पुलिस को आरोपी की पहचान करने में सफलता नहीं मिल रही थी.
इसके बाद पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए आसपास रहने वाले लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ की. इस दौरान कुछ लोगों पर शक होने के बाद पुलिस ने उनके डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे.
डीएनए रिपोर्ट में सगे भाई से हुआ मिलान
पुलिस के अनुसार, डीएनए जांच रिपोर्ट में लड़की के सगे भाई का डीएनए मैच हुआ. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने रविवार दोपहर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद उसे पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने सोमवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.



