उत्तराखंड में जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा था. बताया गया कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें पांच यात्री शामिल थे. हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई थी. अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने बताया था कि क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है.

हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवाल थे. इस हादसे में सभी 6 लोगों की मौत हो गई है. दरअसल, बद्रीनाथ धाम से दर्शन करने के बाद वापस लौट रहा एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में अचानक लापता हो गया. जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से उड़ान भरकर लौट रहा था. इसी दौरान जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र के पास चाय गांव की पहाड़ी के नजदीक हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया. हेलीकॉप्टर के क्रैश हो जताई जा गया है.

उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दर्दनाक घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VTHCX बताया जा रहा है, बद्रीनाथ धाम से दर्शन कराकर लौट रहा था.

इसी दौरान जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र के पास चाय गांव की पहाड़ी के नजदीक हेलीकॉप्टर का संपर्क अचानक टूट गया. इसके बाद हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई गई.

बताया गया कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें पांच यात्री शामिल थे. हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई थी. अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने बताया था कि क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है.

खबर अपडेट की जा रही है…