: अगर आप लंबे समय से का खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन ज्यादा कीमत की वजह से बजट नहीं बना पा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। के सबसे किफायती लैपटॉप पर पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक ऑफर के साथ इस लैपटॉप को हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें iPhone 16 Pro सीरीज में इस्तेमाल होने वाली A18 Pro चिप दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर्स और फीचर्स के बारे में।

MacBook Neo 2026 की कीमत और डिस्काउंट
ने को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो कम बजट में इकोसिस्टम का अनुभव लेना चाहते हैं। यह लैपटॉप भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट 256GB और 512GB में उपलब्ध है। इसके 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 68,990 रुपये है। हालांकि, Amazon पर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 4,300 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। इस ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत घटकर 64,690 रुपये रह जाती है।
वहीं, 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 76,990 रुपये है। इस पर 6,300 रुपये का डिस्काउंट (मिल रहा है, जिसके बाद इसे 70,690 रुपये में खरीदा जा सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि बैंक ऑफर और डिस्काउंट में बदलाव हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले Amazon पर उपलब्ध ऑफर की शर्तें जरूर जांच लें।
Apple Care+ लेने पर कितनी बढ़ेगी कीमत?
MacBook Neo 2026 के साथ Apple Care+ का विकल्प भी दिया गया है। इसके तहत तीन साल तक सर्विस कवरेज मिलता है। हालांकि, Apple Care+ लेने पर लैपटॉप की कुल कीमत में 18,599 रुपये तक का इजाफा हो सकता है। ऐसे में खरीदारी के दौरान इस अतिरिक्त खर्च को भी अपने बजट में शामिल करना जरूरी है।
MacBook Neo 2026 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
MacBook Neo 2026 में Apple की A18 Pro चिप दी गई है। इसी चिप का इस्तेमाल कंपनी iPhone 16 Pro सीरीज में भी कर चुकी है। इसके जरिए यूजर्स को रोजमर्रा के काम, ब्राउजिंग, ऑनलाइन क्लास और सामान्य मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।
13 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले
इस लैपटॉप में 13 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है। इससे यूजर्स को वीडियो देखने, डॉक्यूमेंट पढ़ने और दूसरे काम करने में बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:
बैटरी और बैकअप
बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि MacBook Neo 2026 ( एक बार फुल चार्ज होने पर 16 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि, वास्तविक बैटरी लाइफ इस्तेमाल और वर्कलोड के हिसाब से अलगअलग हो सकती है।
8GB RAM और macOS का सपोर्ट
MacBook Neo 2026 में 8GB RAM दी गई है। इसके साथ यूजर्स को Apple के macOS ऑपरेटिंग सिस्टम का अनुभव मिलता है। इसका डिजाइन भी काफी आकर्षक है। कुल मिलाकर, यह लैपटॉप उन लोगों के लिए एक विकल्प हो सकता है, जो कम कीमत में Apple का लैपटॉप खरीदना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें:



