: के से करीब 32 किलोमीटर दूर बरईपुर गांव में राकेश यादव के घर से करीब 5 करोड़ रुपये कैश मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस को घर के अंदर जमीन में दबाकर रखे गए 3 नीले ड्रम मिले। इनमें 500500 रुपये की नोटों की गड्डियां कपड़े में लपेटकर रखी गई थीं।

जमीन में गाड़कर रखा था 5 करोड़ कैश, नीले ड्रम में मिली 500500 की गड्डियां
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के बरईपुर गांव में पुलिस ने एक घर से करीब 5 करोड़ कैश बरामद किया है। 500500 रुपए की नोटों की गड्डियां कपड़े में लपेटकर जमीन में नीले ड्रम के अंदर छिपाई गई थीं। पुलिस पड़ोसी से… pic.twitter.com/xEgeiU5vXs
— Bansal News Official October 29, 2026
कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा
बुधवार रात पुलिस ने तलाशी के दौरान कैश बरामद किया। बताया गया कि कुछ दिन पहले राकेश यादव का पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। इसी मामले की जांच करने पहुंची पुलिस को घर में करोड़ों रुपये छिपाकर रखने की जानकारी मिली।
पुलिस ने गांव की बिजली काटकर मारी रेड
नवाबगंज इलाके के बरईपुर गांव में राकेश यादव उर्फ महाकाल का पुश्तैनी मकान है। पुलिस को इनपुट मिला था कि उसके घर में चोरी के रुपये जमीन में गाड़कर रखे गए हैं। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया तक पहुंची थी। इसके बाद बुधवार शाम करीब 6 बजे डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार और एडीसीपी पुष्कर वर्मा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तलाशी शुरू करने से पहले पूरे गांव की बिजली कटवा दी गई। सर्च अभियान के दौरान सोरांव की एसीपी श्यामजीत प्रमिला सिंह भी मौजूद रहीं।
साढ़े 4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
पुलिस के मुताबिक, घर की तलाशी के दौरान जमीन में दबे 3 नीले ड्रम मिले। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इनमें कपड़े में लपेटकर नोटों की गड्डियां रखी गई थीं। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर घर सील कर दिया और आसपास घेराबंदी कर दी। करीब साढ़े 4 घंटे तक तलाशी अभियान चलने के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस लौट गई। पुलिस ने राकेश यादव के भाई बबलू को भी हिरासत में लिया है। पूरे परिवार को पुलिस टीम अपने साथ ले गईं।
घर के आसपास 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
राकेश यादव के घर के चारों तरफ 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। घर के साथ उसके बगीचे और खाली जमीन को भी पुलिस ने रिबन से घेर दिया है। डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार ने बताया कि बुधवार रात होने की वजह से सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था। जमीन के नीचे दबाए गए 3 ड्रम से करोड़ों रुपये मिले हैं।
गांव वालों का दावा खरीदी थी 22 बीघा जमीन
गांव वालों के मुताबिक, राकेश यादव कई साल पहले पुणे में अपने बहनोई और साले के साथ रहता था। वहां वह एक सर्राफा व्यापारी के घर काम करता था। कोविड के समय वह अपने गांव बरईपुर लौट आया। गांव वालों का दावा है कि इसके बाद राकेश ने 22 बीघा जमीन खरीदी, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। उसने करीब 1 करोड़ रुपये लगाकर घर बनवाया। इसके अलावा दो ट्रैक्टर, DJ और पिकअप भी खरीदा। बाद में वह गांव में ही सीमेंटसरिया का कारोबार करने लगा।
ये खबर भी पढ़ें:
6 भाई हैं राकेश यादव
राकेश यादव के कुल 6 भाई हैं। राकेश, राजेश और लवकुश गांव में रहते हैं, जबकि छोटू, राजेंद्र और अभिषेक बाहर रहते हैं। उनके पिता राम आधार की मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस घर और आसपास के इलाके में तलाशी और सुरक्षा की कार्रवाई कर रही है।



