Monsoon Health Tips: बारिश की ठंडी फुहार चिलचिलाती गर्मी से राहत देती है, लेकिन साथ लेकर आती है कई सारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं। इसी मौसम में संक्रमण और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिससे बैक्टीरिया व फंगस आसानी से पनपने लगते है। इससे पेट खराब होना, फूड पॉइजनिंग और इंफेक्शन की समस्याओं में वृद्धि हो जाती है।

इसलिए अपनी थाली में किन चीजों को शामिल करें और किन चीजों को अवॉय़ड करें, यह जानना बेहद जरूरी है।

बारिश के मौसम में क्या खाना चाहिए?

  • गर्म और ताजा भोजन करें

बारिश के मौसम में हमेशा ताजी बना हुआ खाना और गर्म खाना ही खाएं। लंबे समय तक रखे हुए भोजन में बैक्टीरिया जल्दी पनपते है और खाना जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए बासी या रखे हुए भोजन से बचें और घर का ताजा बना खाना ही खाएं।

  • मौसमी सब्जियों को अच्छी तरह पकाकर खाएं

इस मौसम में लौकी, तोरई, टिंडा, परवल और कद्दू जैसी सब्जियों का सेवन बेहतर माना जाता है, क्यों इसे पचाना आसान होता है। इनके इस्तेमाल से पहले इसे अच्छी तरह से धोकर और फिर पकाकर ही खाएं। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है।

  • इम्यूनिटी बढ़ाने वाले मसाले शामिल करें

अदरक, हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी और लहसुन जैसे मसालों को इम्युनिटी बूस्टर माना जाता है। इनमें प्राकृतिक तौर पर एंटीबैक्टीरियल और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इनका सीमित मात्रा में सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है।

  • दही की जगह छाछ का विकल्प है बेहतर

अगर आपको बारिश के मौसम में दही सूट नहीं करता, तो हल्की छाछ या डॉक्टर की सलाह के अनुसार कोई अन्य प्रोबायोटिक ले सकते हैं। इससे पाचन तंत्र बेहतर रहता है।

मानसून में किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए

  • कटे हुए फल और स्ट्रीट फूड

बाहर ठेले पर मिलने वाले, खुले में बिकने वाले कटे फल, चाट, गोलगप्पे और अन्य स्ट्रीट फूड को बारिश के मौसम में अवॉयड करना चाहिए। ये संक्रमण का आसान कारण बन सकते हैं। इन्हें खाने से पहले साफसफाई का विशेष ध्यान रखें।

  • हरी पत्तेदार सब्जियां

बारिश में पालक, मेथी और अन्य पत्तेदार सब्जियों में मिट्टी, कीड़े और बैक्टीरिया होने की संभावना अधिक रहती है। इशलिए इस मौसम में पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि खाएं तो अच्छी तरह धोकर और पकाकर ही खाएं।

  • तलाभुना और ज्यादा मसालेदार खाना

बरसात के मौसम में धीमी हो जाती है। ऐसे में अधिक तलाभुना खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। तलाभुना और मसालेदार भोजन गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या बढ़ा सकता है।

  • कच्चा या अधपका भोजन

सलाद, अधपकी सब्जियां या अधपका भोजन का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए भोजन को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।

मानसून में डाइट रूल

बारिश के मौसम में हल्का, ताजा, गर्म और पौष्टिक भोजन सबसे बेहतर माना जाता है। साथ ही बाहर का अस्वच्छ खाना, बासी भोजन और जरूरत से ज्यादा तलाभुना भोजन खाने से बचें। छोटीछोटी सावधानियां अपनाकर आप पूरे मानसून में खुद को स्वस्थ रखते हुए मानसून का आनंद ले सकते हैं।