Cyclone Arnab Alert: देशभर में चक्रवात ‘अर्नब’ की दहशत है. कई राज्यों में चक्रवात अर्नब की वजह से मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है. दक्षिण के राज्यों समेत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में झमाझम बारिश और आंधाी का अलर्ट जारी किया गया है. तटीय आंध्र प्रदेश में बीते कल भारी बारिश की चतावनी दी गई थी.

आंध्र प्रदेश में इस चक्रवात से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ. सीएम चंद्रबाबू नायडू ने मृतकों के परिजनों को पांचपांच लाख देने की घोषणा की है. साथ ही प्रभावित किसानों को भी आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. आज भी आंध्र प्रदेश में भारी बारिश, गरजचमक और तेज हवाओं का असर रहने वाला है.

सीएम नायडू चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे

सीएम चंद्रबाबू आज चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे. वे दो दिनों तक जिलों का दौरा करेंगे और व्यक्तिगत रूप से चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेंगे. दक्षिण ओडिशा में भी अर्नब का प्रभाव पड़ने की आशंका है. यहां कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ जगह बेहद भारी बारिश हो सकती है. समुद्र में भी ऊंची लहरें उठ सकती हैं. रायलसीमा में 1 नवंबर तक गरजचमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली में कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम?

देश की रजधानी दिल्ली और उससे लगे एनसीआर में आज सुबह चक्रवात अर्नब का असर दिखा और बारिश व तेज हवाओं ने यहां मौसम सुहावना बना दिया दिल्ली में आज दोपहर से पहले, दोपहर के समय और शाम के समय आंधीबारिश की संभावना जताई है. दिल्ली में कल यानी 30 अक्टूबर तक चक्रवात का असर रह सकता है. कल भी राज्य में आंधीबारिश की संभावना है.

यूपीबिहार और झारखंड से कब दूर होगी अर्नब की दहशत

उत्तर प्रदेश भी चक्रवात के प्रभाव से अछूता नहीं है. यहां आज 21 जिलों में भारी बारिश, ओले और 38 जिलों में आंधी, बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी बड़े हिस्से में या व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है. बिहार में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है. चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से झारखंड में 30 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. बंगाल में 30 अक्टूबर तक इसका असर दिख सकता है.

मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में क्या है मौसम का हाल?

पूर्वी मध्य प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश और 30 अक्तूबर को फिर भारी बारिश की चेतावनी है. गरजचमक और तेज हवाओं का भी अनुमान है. पश्चिमी मध्य़ प्रदेश में 31 अक्तूबर तक गरजचमक और तेज हवाओं का अनुमान है. छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर तक कहींकहीं बारिश होने की संभावना है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। तेलंगाना, विदर्भ के भी कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी गई है.