आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए नए फॉर्मेट का एलान कर दिया है। इस फॉर्मेट से भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले होने की संभावनाएं बन रही हैं।

आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए नए फॉर्मेट का एलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका, नीमीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में 14 टीमें शिरकत करेंगी। आईसीसी का कहना है टीमों की संख्या बढ़ाने से क्रिकेट की दुनिया में पहुंच बढ़ेगी। हालांकि, नए फॉर्मेट ने पहुंच बढ़ाने से अधिक चिंताएं बढ़ा दी हैं।
आईसीसी ने बिल्कुल अलग ही अंदाज में फॉर्मेट में बनाया है। अगला विश्व कप तीन राउंड में खेला जाएगा। पहले राउंड में 12वें, 13वें और 14वें टीम एकदूसरे का सामना करेंगी, जहां टॉप पर रहने वाली टीम अगले राउंड में जाएगी। यानी टूर्नामेंट 12 टीमों का रह जाएगा और दो टीमें सिर्फ दोदो मुकाबला खेलकर बाहर हो जाएंगी। नए फॉर्मेट को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो आईसीसी भारत और पाकिस्तान के अधिक से अधिक मैच कराना चाहती है।
ICC का नया फॉर्मेट
सुपर सीरीज खत्म होने के बाद सुपर12 राउंड शुरू होगा। 12 टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया जाएगा। सभी टीमें 55 मुकाबले खेलेंगी और फिर सुपर7 होगा, जहां सात टीमों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की टॉप3 टीमें क्वालीफाई करेंगी और दोनों ग्रुप में से चौथे नंबर की जिस का प्रदर्शन बेहतर होगा, वो सातवीं टीम के तौर पर क्वालीफाई करेगी। आईसीसी के इस तरह के फॉर्मेट को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।
भारतपाकिस्तान के हो सकते हैं 3 मुकाबले
भारत और पाकिस्तान आपस में द्विपक्षीय सीरीज में नहीं खेलते हैं। वे आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट में ही एकदूसरे का सामना करते हैं। ऐसे में आईसीसी की कोशिश होती है कि हर टूर्नामेंट दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा जाए ताकि मैच कराया जा सके। विश्व कप में भी यही होने वाला है और इस तरह ग्रुप स्टेज में पहला मैच होगा।
ग्रुप स्टेज के बाद सुपर7 खेला जाएगा, जहां पर अगर दोनों टीमें क्वालीफाई करती हैं, तो एक मुकाबला हो सकता है। यहां पर टीमों को एकएक बार सभी टीमों के खिलाफ खेलना है। इस तरह भारत और पाकिस्तान के दो मुकाबले हो जाएंगे। अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं, तो उनका सामना सेमीफाइनल में भी हो सकता है।
सेमीफाइनल या फाइनल में हो सकती है भिड़ंत
पहले और चौथे स्थान पर रहने पर दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल हो सकता है। इसके अलावा दूसरे और तीसरे स्थान पर भी मैच हो सकता है। अगर सेमीफाइनल में दोनों टीमों के बीच मैच नहीं हो पाता है, तो फाइनल में भी संभावनाएं बन सकती हैं।



