: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने , महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में हुए विधान परिषद यानी MLC चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। चारों राज्यों में कुल 28 सीटों पर चुनाव हुए थे। पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव बैलेट पेपर से हुए, लेकिन कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।

PM मोदी ने X पर क्या लिखा ?
MLC elections in 28 seats across 4 big states Uttar Pradesh, Maharashtra, Bihar and Karnataka.
Elections held using ballot papers.
Guess how many seats Congress won? 🧐
— Narendra Modi October 28, 2026
ने अपनी पोस्ट में लिखा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक जैसे चार बड़े राज्यों में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। चुनाव बैलेट पेपर से हुए। अंदाजा लगाइए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं ?
4 राज्यों में 28 सीटों पर हुआ चुनाव
इन चुनावों में की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 विधान परिषद सीटें शामिल थीं। मतदान 23 अक्टूबर को हुआ था और वोटों की गिनती 27 अक्टूबर से शुरू हुई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये चुनाव मुख्य रूप से शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए थे। इन सीटों पर आम जनता वोट नहीं करती, बल्कि संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के रजिस्टर्ड वोटर्स ही वोटिंग करते हैं।
कर्नाटक की चारों सीटें BJPJDS गठबंधन ने जीतीं
कर्नाटक में बीजेपी और जनता दल के गठबंधन ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की। बीजेपी ने अपनी तीन सीटें बरकरार रखीं, जबकि जेडीएस ने बेंगलुरु शिक्षक सीट कांग्रेस से छीन ली। राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के कारण इन नतीजों की चर्चा और तेज हो गई है।
ये खबर भी पढ़ें:
उत्तर प्रदेश में BJP को 4, सपा को 2 सीटें
उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच रहा। बीजेपी ने 4 सीटें जीतीं, जबकि समाजवादी पार्टी के खाते में 2 सीटें आईं। बाकी सीटों पर वोटों की गिनती जारी थी।
ये खबर भी पढ़ें:
बैलेट पेपर और EVM पर फिर चर्चा
पीएम मोदी का ये ट्वीट ऐसे समय पर आया है, जब विपक्ष चुनाव प्रक्रिया और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों यानी EVM को लेकर सवाल उठाता रहा है। बैलेट पेपर से हुए MLC चुनावों के रिजल्ट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल किया। इस पोस्ट के बाद बैलेट पेपर और EVM को लेकर राजनीतिक बहस फिर चर्चा में आ गई है।



