Indian Railways New Rules: अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। रेलवे बोर्ड ट्रेन में मोबाइल चार्ज करने को लेकर नए नियम लागू करने की तैयारी कर रहा है। अगर आप ट्रेन में रात को सफर करते हैं, तो उस दौरान आप रात को 6 घंटे अपना मोबाइल चार्ज नहीं कर सकेंगे। आइए जानते हैं कितने बजे से लेकर कितने बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के नियम हैं और क्यों बनाए गए ये नियम?

क्या रेलवे का नया निर्देंश?
26 अक्टूबर 2026 को रेलवे बोर्ड ने ट्रेन में मोबाइल चार्ज करने को लेकर नए निर्देश जारी किए है, जिसके तहत रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन के सभी कोच में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखे जाएंगे।
दरअसल, यह नियम पहले भी लागू किया जा चुका है। 19 जून 2014 में भी ट्रेन में रात के समय मोबइल चार्जिंग पॉइंट को बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद फिर मार्च 2021 में फिर इस नियम को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए थे। एक बार फिर इन नियमों को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
क्यों सख्त हुआ रेलवे?
रेलवे ने चार्जिंग पॉइंट से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसकी मुख्य वजह दक्षिण पूर्व रेलवे में सामने आई चार्जिंग से जुड़ी एक घटना बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में निर्धारित समय पर चार्जिंग पॉइंट बंद नहीं किए गए थे। इसी दौरान एक यात्री का पावर बैंक चार्जिंग के समय धुआं निकलने के बाद फट गया।
इस घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को पुराने नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही अधिकारियों और सुपरवाइजरों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यह जांच की जा सके कि रात के निर्धारित समय में ट्रेन के चार्जिंग पॉइंट बंद रखे जा रहे हैं या नहीं।
इन खतरों से बचाने के लिए किया गया नियम लागू
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और आग जैसी घटनाओं से बचाव के लिए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के कोच में मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट बंद रखने का निर्देश देने की कई वजहें हैं।
1. ओवरहीटेड चार्जर, लैपटॉप और पावर बैंक के कारण ट्रेनों में आग लगने का खतरा बना रहता है
2. हाल ही में 25 अक्टूबर को मुंबई से हावड़ा जाने वाली मुंबई मेल की बोगी B3 में चार्जिंग के दौरान एक यात्री के पावर बैंक में ब्लास्ट होने की घटना सामने आई थी
3. रात के समय ज्यादातर यात्री गहरी नींद में होते हैं, ऐसे में यदि शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग से धुआं या आग निकले तो समय पर पता नहीं चल पाता और बड़ा हादसा हो सकता है।
4. रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को इस नियम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं और ऑनबोर्ड स्टाफ को भी रात में चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के लिए पाबंद किया गया है।



