
Kanpur Crime News: कानपुर l उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से जादू टोने के शक में हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. एक शख्स ने दो साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी. पहले उसके साथ मारपीट की, उसे घसीटकर गांव के तिराहे पर ले गए और चाकू से पेट में 5-6 वार कर दिए.
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर मूसानगर थाना क्षेत्र के बाजपेई का पुरवा गांव का है. वारदात गुरुवार (22 अक्टूबर) रात की है. मृतक की पहचान बाजपेई के पुरवा गांव के रहने वाले रामगणेश (30 साल) के रूप में हुई है. आरोपी उसका पड़ोसी राघवेंद्र (32 साल) है.
जानकारी के मुताबिक़, रामगणेश एक फैक्ट्री में बॉयलर पर काम करता था. उसके पिता पन्नालाल खेती किसानी करते हैं. उसकी शादी करीब 15 साल पहले रचना (28 साल) से हुई थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दोनों के तीन बच्चे 10 साल के पायल, 6 साल के श्रेयांश और 3 साल के अंश है.
पड़ोसी को था जादू टोने का शक
बताया जा रहा है पड़ोस में रहने वाले राघवेंद्र (32 साल) और उसकी पत्नी राधा (30 साल) रामगणेश के परिवार से रंजिश रखता था. दशहरे वाले दिन से ही रामगणेश और परिवार से झगड़ा कर रहे थे. उनका कहना था रामगणेश के पिता पन्नालाल ने जादू-टोना कर दिया है. जिस वजह से उनका बेटा बीमार हो गया है. इसी को लेकर दोनों परिवार के बीच झगड़ा हुआ था. राघवेंद्र ने रामगणेश से कहा था तेरा बाप जादू टोना करता है.
घसीटते हुए गांव के तिराहे पर मारा चौक
गुरुवार रात को भी इसी को लेकर लड़ाई हुई थी. राघवेंद्र परिवार के साथ गाली-गलौज कर रहा था. रामगणेश ने जब रोका तो पड़ोसी ने अपने साथी सत्यम और अन्य के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की. इसके बाद उसे घसीटते हुए गांव के तिराहे तक ले गया, जहां उस पर पेट में चाकू से कई वार किये. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया.
घटना के बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.



