
Mika-Malaika Proposal : बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा जहां भी पहुंचती हैं, अपने स्टाइल और अंदाज से लाइमलाइट लूट लेती हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड शो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, लेकिन इस बार चर्चा उनके लुक्स से ज्यादा सिंगर मीका सिंह के मजेदार अंदाज की हो रही है। स्टेज पर मीका ने मलाइका के सामने शादी का ऐसा ऑफर रख दिया कि वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। अब इस पल की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।
मीका ने गाया ‘मुझसे शादी करोगी’, मलाइका ने किया इनकार
अवॉर्ड शो के दौरान मलाइका अरोड़ा और मीका सिंह एक साथ स्टेज पर पहुंचे। मलाइका को देखते ही मीका ने फिल्मी अंदाज में ‘मुझसे शादी करोगी’ गाना शुरू कर दिया। इस पर मलाइका ने मुस्कुराते हुए ना में इशारा किया। मीका यहीं नहीं रुके। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मलाइका को उनसे ज्यादा अमीर लड़का नहीं मिलेगा और वहां मौजूद बाकी लोगों को गरीब बता दिया। मीका की इस बात पर मलाइका हंस पड़ीं और उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद सिंगर ने मलाइका के लिए जोरदार तालियां बजाने की अपील की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई मीका-मलाइका की मस्ती
स्टेज पर दोनों की इस मजेदार केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींच लिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पल पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने मीका को किंग बताया, तो किसी ने हंसने वाले इमोजी के साथ मजेदार कमेंट किया। कुछ यूजर्स ने मलाइका को शादी करने की सलाह तक दे डाली। हालांकि, मीका का यह अंदाज मजाकिया बातचीत का हिस्सा था। इसे दोनों के बीच किसी वास्तविक शादी के प्रस्ताव के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।
मीका सिंगल, मलाइका की जिंदगी में कौन?
मीका सिंह 49 साल के हैं और अपनी गायकी के लिए मशहूर हैं। वहीं, मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है। अरबाज खान से तलाक के बाद उनका नाम अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा था। हालिया रिपोर्ट्स में मलाइका का नाम कारोबारी हर्ष मेहता के साथ भी जोड़ा गया है। फिलहाल, मलाइका की शादी को लेकर कोई नई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में मीका के मजेदार प्रपोजल ने भले ही महफिल में हंसी बिखेर दी हो, लेकिन दोनों की शादी की चर्चा को महज मनोरंजन के तौर पर ही देखना चाहिए।
अपने-अपने काम में व्यस्त हैं दोनों सितारे
वर्कफ्रंट की बात करें तो मीका सिंह पंजाबी और बॉलीवुड संगीत जगत में सक्रिय हैं। दूसरी ओर, मलाइका अरोड़ा रियलिटी शो, फैशन और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों में नजर आती रहती हैं। अवॉर्ड शो का यह मजेदार पल अब उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।



