इस समय सूर्य देव राहु के नक्षत्र स्वाति में मौजूद है। 6 नवंबर 2026 तक इस नक्षत्र में सूर्य देव विराजमान रहने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष में आत्मविश्वास, पद, प्रतिष्ठा और मानसम्मान का कारक ग्रह माना जाता है।

ऐसे में राहु के नक्षत्र स्वाति में सूर्य का गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास साबित होगा। इस अवधि में इन राशि के जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में काफी लाभ प्राप्त होने वाला है। आइए आपको बताते हैं सूर्य के इस नक्षत्र से किन तीन राशि वालों को लाभ मिलने की संभावना है।

मेष राशि

 मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र गोचर लाभकारी रहने वाला है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कला के क्षेत्र में तरक्की करेंगे और आगे बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में सकारात्मक रिजल्ट मिल सकते हैं। अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका आपको मिलेगा। परिवार में सुखशांति बनीं रहेगी, खुशियों में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ का अवसर मिलने से आपकी वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपका आत्ममनोबल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होगी। बिजनेस से संबंधित जातकों को भी लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र से संबंधित आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी बेहतरीन मौका प्राप्त होगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ संबंध पहले से बेहतर होने वाले हैं और घर में खुशहाली आएगी।

मकर राशि

करियर के मामले में सूर्य का स्वाति नक्षत्र में गोचर करियर के लिहाज अनुकूल रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी भी बड़े आर्थिक फैसले से पहले अच्छी तरह विचार करना काफी जरुरी है। छात्रों के लिए समय और भी खास रहने वाला है। ऐसे में कुछ लोगों का प्रेम विवाह की बात पक्की हो सकती हैं। इस अवधि में पूरे आत्मविश्वास के साथ आप अपने फैसले ले पाएंगे। मेहनत और समझदारी के साथ किए गए कार्य भविष्य में सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं।