Jabalpur Crime News: भंडारे और धार्मिक आयोजनों के लिए पहचाने जाने वाले जबलपुर शहर में भंडारे के बीच खून खराबा हो गया. मंदिर में पूजाअर्चना और भंडारे का आयोजन चल रहा था, तभी तेज रफ्तार बुलेट चलाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि बाइक सवार युवक अपने तीनचार साथियों को लेकर वापस लौटा और लाठीडंडों से हमला कर दिया.

इस दौरान बीचबचाव करने पहुंचे लोग भी हमलावरों के निशाने पर आ गए. घटना में महिलाओं समेत करीब 8 से 10 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. वहीं, चाकू के वार से दो लोगों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. दरअसल यह पूरा मामला जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र स्थित गोकलपुर के आजाद नगर की गनी बस्ती का है.
मंदिर में पूजापाठ के साथ भंडारा चल रहा था
बताया जा रहा है कि इलाके में मंदिर में पूजापाठ के साथ भंडारा चल रहा था. इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही बनी हुई थी. तभी एक बुलेट सवार तेज रफ्तार से वहां से निकला. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लोगों ने उसे भीड़भाड़ वाले इलाके में सावधानी से बाइक चलाने की समझाइश दी. इसी बात को लेकर विवाद हो गया.
आरोप है कि बाइक सवार वहां से जाने के बाद अपने साथियों को लेकर लौटा और जिन लोगों से उसकी बहस हुई थी, उन पर हमला कर दिया. देखते ही देखते मौके पर अफरातफरी मच गई. मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने बीचबचाव करने की कोशिश की, लेकिन वे भी घायल हो गए. इसी बीच धारदार हथियार से दो लोगों के पैरों पर वार किए जाने की बात सामने आई है.
मामले को लेकर पुलिस क्या बोली?
घटना की सूचना मिलते ही रांझी पुलिस मामले की जांच में जुट गई. रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के मुताबिक शुरुआती जानकारी में समीर वंशकार का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया है. उसके साथियों की भी तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि विवाद किसी पुरानी रंजिश के कारण नहीं, बल्कि मौके पर बुलेट की तेज रफ्तार को लेकर हुई कहासुनी के बाद शुरू हुआ.
घायलों का इलाज जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. गौरतलब है कि जबलपुर में चाकूबाजी की घटनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं. बीते दिन गढ़ा क्षेत्र में चल समारोह के दौरान भी चाकूबाजी की घटना सामने आई थी. उस मामले में एक युवक घायल हुआ था, जबकि बीचबचाव करने पहुंचे सबइंस्पेक्टर के चेहरे पर भी चाकू से हमला किया गया था.
घटना ने लोगों को झकझोरा
पुलिस ने उस घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. अब मंदिर में भंडारे के दौरान हुई इस वारदात ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था और छोटीछोटी बातों पर हिंसक हो रहे विवादों को लेकर चिंता बढ़ा दी है. जिस शहर में भंडारे को सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है, वहां प्रसाद वितरण के बीच लाठीडंडे और चाकू चलने की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है. फिलहाल रांझी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.



