उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पितापुत्र समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई. आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई. मृतकों में शिवाजी तिवारी और उनका बेटा सुयश तिवारी शामिल हैं. तीसरे मृतक की पहचान अभी सामने नहीं आई है. फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान ऋषभ के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

यह घटना लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके की है. यहां कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था. शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि गोलियां चलने लगीं. आरोप है कि ऋषभ ने विवाद के दौरान कई राउंड फायरिंग की.

अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरातफरी मच गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में शिवाजी तिवारी और उनका बेटा सुयश तिवारी शामिल हैं. एक अन्य व्यक्ति की भी जान गई है. एक ही विवाद में तीन लोगों की हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है आरोपी ऋषभ

फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान ऋषभ के रूप में हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ऋषभ मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है. हालांकि, उसकी तैनाती और पद को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.

पुलिस ने आरोपी ऋषभ को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार पार्किंग को लेकर विवाद किस बात पर शुरू हुआ और किन परिस्थितियों में फायरिंग की गई. इसके अलावा घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है.

मौके पर पहुंची पुलिस

नौबस्ता इलाके में गोलीबारी की सूचना मिलते ही सआदतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. एक साथ तीन लोगों की हत्या की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार और वारदात से जुड़े अन्य सबूतों की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी है. जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि कार पार्किंग को लेकर शुरू हुए विवाद में आखिर किस वजह से तीन लोगों की हत्या कर दी गई.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।