Kia India के लिए सितंबर 2026 बिक्री के लिहाज से काफी अच्छा रहा. कंपनी ने इस महीने कुल 32,017 गाड़ियां बेचीं, जो सितंबर 2025 के मुकाबले 41 फीसदी ज्यादा है. इस दौरान कंपनी की हाल ही में लॉन्च हुई Kia Sorento ने भी ग्राहकों का ध्यान खींचा. एसयूवी की सितंबर में 1,739 यूनिट्स बिकीं और यह कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में पांचवें स्थान पर रही.

Kia Sorento को भारत में 4 सितंबर 2026 को लॉन्च किया गया था. लॉन्च के बाद सितंबर इसका पहला बिक्री वाला महीना था. इस दौरान हुई बिक्री के अलावा कंपनी ने अगस्त में डीलरों को इसकी 365 यूनिट्स भी भेजी थीं. इस तरह अगस्त और सितंबर की डीलर डिस्पैच और बिक्री को मिलाकर Sorento का आंकड़ा 2,104 यूनिट्स तक पहुंच गया. इसकी एक्सशोरूम कीमत ₹27.99 लाख से ₹40.39 लाख के बीच है. यह एसयूवी उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की गई है, जो प्रीमियम फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस और ज्यादा जगह वाली गाड़ी चाहते हैं.
दो पावरट्रेन ऑप्शन में आती है Kia Sorento
में ग्राहकों को दो पावरट्रेन के विकल्प मिलते हैं. पहला 1.6लीटर टर्बोपेट्रोल स्ट्रॉन्गहाइब्रिड सेटअप है. इसमें 180hp की पावर और 265Nm टॉर्क देने वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 65hp की इलेक्ट्रिक मोटर का साथ मिलता है.
दूसरा विकल्प 2.2लीटर टर्बोडीजल इंजन है. यह इंजन 193hp की पावर और 442Nm का टॉर्क जनरेट करता है. सीटिंग की बात करें तो Sorento को 6 और 7 सीटों वाले कॉन्फिगरेशन में खरीदा जा सकता है. फीचर्स के मामले में इसमें दो 12.3इंच डिस्प्ले, हेडअप डिस्प्ले, आगे की वेंटिलेटेड सीटें, पावर्ड टेलगेट और पैनोरमिक सनरूफ मिलती है. इसके अलावा दूसरी पंक्ति में वेंटिलेशन वाली कैप्टन सीटें भी दी गई हैं. सेफ्टी के लिए एसयूवी में 10 एयरबैग, 360डिग्री कैमरा, डुअल डैशकैम और लेवल 2+ ADAS जैसे फीचर्स मौजूद हैं.
Kia India की बिक्री में 29 फीसदी की बढ़ोतरी
की बिक्री में सिर्फ सितंबर ही नहीं, बल्कि कारोबारी साल 2027 की पहली छमाही में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच कंपनी ने कुल 1,68,683 गाड़ियां बेचीं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 29 फीसदी ज्यादा है.जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान दूसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री 89,259 यूनिट्स रही. इसमें सालाना आधार पर 39 फीसदी और पहली तिमाही के मुकाबले 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
Seltos बनी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
पहली छमाही में Kia Seltos कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इसकी 67,667 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की समान अवधि से 99 फीसदी ज्यादा हैं. वहीं, Kia Sonet 56,929 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही. इसकी बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
दूसरी ओर, Carens, Carens Clavis और Clavis EV को मिलाकर कंपनी ने 34,284 यूनिट्स बेचीं. इस संयुक्त आंकड़े में पिछले साल के मुकाबले 18 फीसदी की गिरावट आई. कुल मिलाकर, सितंबर में Kia India की बिक्री में तेजी देखने को मिली और Kia Sorento ने लॉन्च के पहले महीने में ही कंपनी के पांच सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में जगह बना ली.



